गुजरात के कडोदरा के वरेली में आज तड़के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 125 लोगों को बचाया गया। बारडोली डिवीजन के डीएसपी रूपल सोलंकी ने इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस दौरान कई मजदूर पांचवी मंजिल से जान बचाने के लिए कूद पड़े। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान समाप्त हो गया है।

सूरत फायर ब्रिगेड के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.00 बजे की है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चार घंटे तक चले इस अभियान में 125 से अधिक लोगों को बचाया गया।

पुलिस ने बताया कि कडोडोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई से 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और घटना में कुछ कर्मचारी झुलस भी गए हैं। बचाव अभियान अब भी जारी है।

कडोडोरा के पुलिस निरीक्षक हेमंत पटेल ने बताया कि ‘वीवा पैकेजिंग कम्पनी’ में तड़के करीब साढ़े चार बजे आग लग गई थी। आग इकाई की पहली मंजिल पर लगी और तुंरत ही अन्य मंजिलों पर भी फैल गई। इमारत के अंदर फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

आग की लपटों के बीच से कई मजदूरों को निकाला गया। अधिकांश सुरक्षित हैं, हालांकि कई अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं। 20 लोग आग की लपेटे में आ गए। इनमें से 15 का फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Adv from Sponsors