टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्फ मैच में निराशा हाथ लगी है। ओलंपिक में गोल्फर अदिति अशोक ने चौथा स्थान हांसिल किया है। अदिति अशोक केवल एक शॉट के अंतर से मेडल से चूक गईं। हालांकि अदिति ओलंपिक में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली गोल्फर बन गई हैं। वहीं गोल्फ का गोल्ड मेडल अमेरिका ने जीत लिया है।

इससे पहले अदिति ने तीसरे दौर में पांच बर्डी और दो बोगी बनाई, जिससे उनका कुल स्कोर 12 अंडर का हो गया और वह तालिका में दूसरे स्थान पर थी। अमेरिका की नैली कोर्डा उनसे तीन स्ट्रोक्स आगे थी जिन्होंने उस दौर में दो अंडर 69 स्कोर किया। अदिति के पास ओलंपिक गोल्फ में देश के लिए पहला पदक जीतने का मौका था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा है कि देश को उनसे पदक की उम्मीद है लेकिन वह इस दबाव को फिलहाल नहीं लेना चाहती।

अदिति के सेमीफाइनल मैच हारने के बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, “आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने (अदिति अशोक) भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।”

तीसरे राउंड के बाद दूसरे स्थान पर थीं अदिति
विमेंस गोल्फ कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में खेले गए। पहले दिन स्वीडन की मेडलिन सैगस्ट्रॉम पहले नंबर पर रहीं थीं। अदिति अशोक ने पहले दिन 4 अंडर 67 का कार्ड खेला था। वह पहले दिन के बाद अमेरिका की नेली कोर्डा (67) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर थीं। गुरुवार को दूसरे राउंड में अदिति ने और बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 बर्डी लगाते हुए 66 का कार्ड खेला। हालांकि वह दुनिया की नंबर-1 गोल्फर नेली कोर्डा से पिछड़ गईं।

दूसरे राउंड के बाद नेली कोर्डा ने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। दो राउंड के बाद अदिति का कुल स्कोर 13 अंडर 133 था और नेली का कुल स्कोर 13 अंडर 129 था। शुक्रवार को तीसरे राउंड में कोर्डा ने 69 का कार्ड खेला और टॉप पर बनी रहीं। अदिति ने तीसरे राउंड में 68 का कार्ड खेला और इस दौर के बाद वह दूसरे स्थान पर बनी हुई थीं।

चौथे दिन लीड लेने के बाद पिछड़ गईं अदिति
चौथे दिन अदिति दूसरा बर्डी लगाकर न्यूजीलैंड की लीडिया के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार रहीं थीं। उसके बाद वह पहली बार इस टूर्नामेंट में अमेरिका की कोर्डा के साथ नंबर एक पर पहुंच गईं, हालांकि वह ज्याादा देर तक कोर्डा के साथ पहले स्थान पर कायम नहीं रह सकीं और खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं।

अदिति अशोक ने बेहतरीन प्रदर्शनक किया। वह भारत को गोल्फ में पहला पदक दिलाने से एक स्थान से चूक गईं। साल 2016 रियो ओलंपिक में अदिति 41वें नंबर पर रही थीं। लेकिन इस बार उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए 60 खिलाड़ियों में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि किसी से कम नहीं है।

 

Adv from Sponsors