भोपाल। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को अपने बयान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के मन मे गोडसे और मुंह में गांधी रहते हैं। वेक्सीन सिर्फ पाक को नहीं, 65 देशों को दे रहे हैं, दिग्विजय सिंह मुसलमानों को बरगलाना चाहते हैं। भाजपा टुकड़े-टुकड़े वालों का विरोध करती है। विश्व का हर देश मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम में चल रही है, कहीं भी सफल नहीं होगी। कांग्रेस ने अबतक के चुनावों में बस झूठी घोषणा ही की हैं, कांग्रेस क्या कर सकती है, क्या नहीं जनता जानती है।

गृहमंत्री ने कहा कि कोई नई तबादला नीति अभी राज्य सरकार ने जारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि कोरोना एक बार फिर वापस आ रहा है, गाइडलाइंस जारी कर दी हैं सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। बिना टेस्ट के महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। बंगाल चुनाव को लेकर डॉ. मिश्रा ने कहा कि

दीदी का पांव टूटा था या प्लास्टर ढीला था। जो डॉक्टर 24 घण्टे में पैर जोड़ देता है, उसकी देश को बहुत जरूरत है। ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही हैं। पहली बार चुनकर आए विधायकों को विधानसभा में सवाल पूछे जाने के अधिकार पर नरोत्तम बोले, यह अच्छी पहल है, इससे विधायकों का मनोबल बढ़ेगा और उनके चुनावी क्षेत्रों में उनकी छवि भी सुधरेगी।

खान आशु

Adv from Sponsors