नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अति सुरक्षित कहे जाने वाले शास्त्री भवन में अचानक लगी आग गई। इस आग से कोई बड़ा नुक्सान तो नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया है। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी एक ट्वीट कर ये आरोप आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा कि, मोदी जी कहीं खुद का बचाने के लिए मोदी फाइलों को जलवा रहे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। राहुल गांधी ने आग की खबर ट्वीट करते हुए कहा, जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचा पाएंगी मोदी जी। आपके न्याय का दिन आ रहा है।

गौरतलब है कि, शास्त्री भवन में भारत सरकार के, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सांस्कृति मंत्रालय समेत कई अहम मंत्रालयों का कार्यालय है। आग लगते ही पूरे शास्त्री भवन में हड़कंप मच गया। इमारत मे कई मंत्रालयों होने को लेकर ही राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।

Adv from Sponsors