– किसान सम्मेलन कांग्रेस ने दिलाया भरोसा, साथ थे, हमेशा साथ रहेगा

भोपाल। भाजपा झूठ, प्रलोभन और दोगले बयानों से किसानों को बहलाती आई है। इसी भरोसे की आड़ में अब किसानों को बर्बाद करने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। कांग्रेस ने किसानों का हित समझा है, भला किया है और कल के बेहतर जीवन के लिए किसानों की चिंता की है। कांग्रेस कल भी किसानों के साथ थी, आज भी है और भविष्य में भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहेगी।
पूर्व पीसीसी चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने ये बात कही। वे मंगलवार को विदिशा जिले के सिरोंज में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अरुण यादव ने भाजपा द्वारा किसानों पर थोपे जा रहे बिलों का सख्त विरोध किया। उन्होंने कहा
कि कांग्रेस किसानों के लिए हर तरह के आंदोलन के लिए तैयार है और इसकी बड़ी योजना तैयार कर रही है। इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री जयवर्धन सिंह, विदिशा विधायक श्री शशांक भार्गव एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान यादव ने सिरोंज विधानसभा के ग्राम भौरिया में गौशाला का शुभारंभ भी किया।

Khan Ashu

Adv from Sponsors