भोपाल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा मे भाजपा सरकार के वित्त मंत्री श्री जगदीश तेवड़ा द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2021-22 के बजट अत्यंत निराशाजनक बताते हुए भाजपा सरकार की अमानवीय और जन विरोधी नीतियों की कड़ी भत्सर्ना की है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के म.प्र. रजया सचिव कॉमरेड अरविन्द श्रीवास्तव और राज्य सचिव मंडल सदस्य शैलेन्द्र शैली ने यहाँ जारी एक बयान मे कहा की भाजपा सरकार के निराशाजनक बजट से जनता की उम्मीदें टूटी है। महंगाई,गरीबी और बेरोज़गारी से बेहाल जनता को किसी भी तरह की रहत नहीं दी गयी। पेट्रोलियम पधारतो की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम जनता गणगौर आर्थिक संकटों से ग्रस्त है लेकिन मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपना स्वार्थिक टैक्स कम करने के प्रीति गंभीर और सवेदनशील नहीं है। यह भाजपा सरकार की अमानवीय प्रवृति और जन विरोधी नीतियों को दुष्परिणाम है। सरकार ने पूर्व मे किये गए वादों को भी इस बजट मे पूरा नहीं किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन मे विरद्धि व अन्य प्राथमिक सुविधायें प्रदान करने के प्रति भी सरकार गंभीर नहीं है। मध्य प्रदेश को तथाकथित रूप से आत्मनिर्भर बनाने की घोषणा तो की है , लेकिन यह कैसे होगा , इसकी कोई ठोस कार्ययोजना सरकार ने घोषित नहीं की है। कोरोना की त्रासदी से बेरोज़गार हुए लोगो को सम्मान जनक आर्थिक मदद देने के प्रति भी सरकार गंभीर नहीं है लेकिन मंत्रियों के बंगलो पर भरी भरकम खर्च करने के लिए सरकार क़र्ज़ ले रही है , और इसका बोज आम जनता पर पड़ेगा। इस बजट से आम जनता की दिक्कते और आर्थिक संकट बढ़ेगा। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

Adv from Sponsors