इसरो ने चंद्रयान-2 को देशवासियों से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है. दरअसल बीते सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले इसरो का लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था. हालाकिं चंद्रयान-2 के साथ भेजा गया ऑर्बिटर लगातार चंद्रमा के चक्कर काट रहा है और उसकी तस्वीरें भेज रहा है.

संपर्क टूटने के बाजजूद देशवासियों और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो की हौसलाफजाई की था. जिससे बाद अब  इसरो ने ट्वीट करते हुए सभी का धन्यवाद किया है.  इसरो ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपका शुक्रिया. हम दुनियाभर में सभी भारतीयों की आशाओं और सपनों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे.हमें प्रेरित करने के लिए शुक्रिया. साथ ही इसरो ने दुनियाभर में बसे भारतीयों के सपनों को साकार करने का भरोसा दिया है.

आपको बता दें कि 47 दिनों की यात्रा के दौरान चंद्रयान-2 ने कई मुश्किल पड़ाव पार किए थे. जिसके बाद लैंडर विक्रम के जरिए रोवर प्रज्ञान को चांद की सतह पर उतारना था. लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान विक्रम का इसरो के वैज्ञानिकों से उसका संपर्क टूट गया. हालाकिं कि  इसके चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने बाद में चांद की सतह पर तिरछे पड़े लैंडर से  दोबारा संपर्क स्थापित होने की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन लगातार कोशिशों के बावजूद भी इसरो के वैज्ञानिकों को सफलता नहीं मिली. इसके बावजूद पूरी दुनिया ने इसरो की काबिलियत का लोहा माना है.

 

Adv from Sponsors