देश में आज कई जगहों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दादरा व नगर हवेली सहित लोकसभा की तीन और 13 राज्यों में फैली विधानसभा की 29 सीटों पर शनिवार यानी आज मतदान किए जा रहे हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के साथ ही कोविड बचाव उपाय भी सुनिश्चित किए गए हैं। अधिकतर सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

दादरा व नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्य प्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा, उनमें असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश तथा मेघालय में तीन-तीन, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम तथा तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है। मतगणना दो नवंबर को होगी।

मध्यप्रदेश के खंडवा समेत 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान दौरान सुरक्षा इंतजामों के साथ ही कोविड से बचाव के उपाय भी किए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

राजस्थान में वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इन दोनों सीटों पर 5 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। वल्लभनगर में जहां कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा बचाने उतरी है। वहीं BJP धरियावद में अपना गढ़ बचाना चाहेगी। फिलहाल राजस्थान में कांग्रेस की 106 और BJP की 71 सीटें हैं।

वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटें दो विधायकों के निधन से खाली हुई थी। धरियावद में BJP विधायक गौतमलाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत का कोरोना से निधन हो गया था। उसके बाद यह उपचुनाव होने हैं। धरियावद में BJP से खेतसिंह मीणा और कांग्रेस से नगराज मीणा दावेदार हैं। वहीं वल्लभनगर में कांग्रेस से प्रीति शक्तावत, BJP से हिम्मत सिंह झाला, RLP से उदयलाल डांगी और जनता सेना से रणधीर सिंह भींडर मैदान में हैं।

लोकसभा की तीन सीटों पर सदस्यों के निधन के चलते उपचुनाव हो रहे हैं। वहीं, कुछ विधानसभा सीटों पर विधायक के निधन के कारण जबकि कई सीटों पर विजयी उम्मीदवार के दल बदलने के लिए इस्तीफा देने के कारण सीट खाली हुई। फिलहाल जहां जहां मतदान है वहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Adv from Sponsors