औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में विश्वविख्यात अजंता-एलोरा की गुफाओं के पास घूम रहा एक युवक शुक्रवार को 200 फीट गहरे कुंड में गिर गया। जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांधकर करीब ढाई घंटे बाद बचाया जा सका। टूरिस्ट मुंबई का रहने वाला है। उसका नाम अशोक भाऊसाहेब होलगुंडे है।
- यह दुर्घटना अजंता-एलोरा की गुफाओं के पास हुई
- रस्सी से ऊपर खींचकर लोगों ने बचाई युवक की जान
स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गुफाओं के पास पहाड़ी पर चढ़कर झरना देख रहा था। तभी उसका पैर फिसला और नीचे कुंड में जा गिरा। इस दौरान गौस खान नाम के युवक ने पुलिस को सूचना दी और अन्य लोगों को मदद के लिए बुलाया। पुलिस ने बताया कि कुंड काफी गहरा था। इस कारण कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया जा सका। अजंता-एलोरा की गुफाएं दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। बरसात के चलते इलाका खूबसूरत दिखने लगा है। इस कारण टूरिस्ट भी बढ़ने लगे हैं।
Adv from Sponsors










Comments are closed.