भोपाल। कोरोना काल के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के साथ सेवा का जज्बा रखने वाली प्रदेश की कई महिलाएं नारी शक्ति सेवा सम्मान से नवाजी जाएंगी। शनिवार को होने वाले इस आयोजन की मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा गौर रहेंगी।

कार्यक्रम की आयोजक सादिया बाज खान ने बताया कि कार्यक्रम राजधानी के महादेवी हाल हिंदी भवन पॉलीटैक्निक चौराहा में दोपहर 3 बजे होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद कैस रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडवोकेट नौमान खान होंगे।

उन्होंने बताया कि विधि व्यवसाय के क्षेत्र में इंदु अवस्थी पूर्व लोक अभियोजक (भोपाल), समाजसेवा के क्षेत्र में डॉली अलोक शर्मा, समर खान (निर्भया), चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. नीलोफर खान, प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में माया अवस्थी अपर कलेक्टर भोपाल, पत्रकारिता के क्षेत्र में मनीषा धनवानी, पुलिस सेवा में बिट्टू शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली भोपाल, विधि व्यवसाय के क्षेत्र में दीपिका वैष्णव एडवोकेट (भोपाल), इरम खान एडवोकेट (भोपाल), समाजसेवा के क्षेत्र में कंचन किशोर सोनी (राजगढ़ ब्यावरा), निर्मला देवी बंग पूर्व पार्षद (नीमच), समीना नौमान खान, को विशेष महिला सम्मान, पत्रकारिता के क्षेत्र में मीरा तिवारी (भोपाल), शबनम उवैस खान (भोपाल), पुलिस सेवा में हर्षिता सांवरिया उप सहायक निरीक्षक (नीमच), मानव अधिकार कार्यकर्ता नेहा शेर सिंह चौहान (चंद्रपुरा मंदसौर), नाजिया खान (भोपाल), मार्शल आर्ट कला वन्दना सूर्यवंशी (भोपाल),मॉडलिंग एवं रंगमंच रूपा सोनी (भोपाल) को सम्मानित किया जाएगा।

खान आशु

Adv from Sponsors