पत्रकार अशोक वानखड़े
             पत्रकार अशोक वानखड़े

बिहार के सपूत हिंदी सिनेमा के उभरते सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने सर्वप्रथम ‘किस देश में है मेरा दिल’ नामक धारावाहिक में काम किया था, पर उनको पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हें फ़िल्मो के प्रस्ताव मिलना शुरु हुए। फ़िल्म ‘काय पो छे!’ में वो मुख्य किरदार मे थे और उनके अभिनय की तारीफ़ भी हुई। इसके बाद वो ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे। फ़िल्म सफल रही और फिर सुशांत ने पीछे मुड़के के नही देखा| एक के बाद एक हिट फिल्मे देते रहे|  ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘काय पो छे’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’, ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’  , ‘P k’, ‘राबता’, ‘चंदा मामा दूर के’, ‘केदारनाथ’,  ‘छिछोरे’ आदी|

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में बांद्रा में रहते थे और वही पर उन्होने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुशांत ने छोटे परदे से यानी टीवी सीरियल से अभिनय कि दुनिया मे कदम रखा|

2008: किस देश में है मेरा दिल – प्रीत ललित जुनेजा के रूप में

2011: पवित्र रिश्ता – मानव दामोदर देशमुख के रूप में

ज़रा नचके दिखा – (सीज़न 2) प्रतिभागी के रूप में

झलक दिखला जा 4 – प्रतिभागी के रूप में दर्शकों के दिलों पर राज किया|

सुशांत मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर के छात्र रहे हैं। सुशांत ने 2006 के कॉमनवेल्थ खेलों में भी परफॉर्म किया था। इसके बाद 51वें फिल्मफेयर अवार्डस में भी वे बैकग्राउंड डासंर के तौर पर काम कर चुके हैं|

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना, बिहार में हुआ है। उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

4 दिन पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने 14 माले की बिल्डिंग से कूद कर सुसाइड किया था।

शुशांत का असमय चले जाना फ़िल्मी दुनिया के लिए गहरी क्षति है ! बहतरीन अभिनेता के चेहरे पर शांत मुस्कान हमेशा हिंदी सिनेमा का दर्शकों को याद रहेगी|

चौथी दुनिया श्रद्धांजलि अर्पीत करता है|

 

Adv from Sponsors