रतलाम जिले के जावरा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ब्यूटी पार्लर में शादी से कुछ घंटों पहले मेकअप कराने गई दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शाजापुर निवासी दुल्हन शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होना तय हुई थी। शादी जावरा के कोठरी रेसोर्ट में होना थी। शादी से पहले दुल्हन अपनी बहन के साथ वेनिला ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई ।
तभी एक अज्ञात युवक ब्यूटी पार्लर में आया और उसने धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी। कोई कुछ समझ पाता या संभल पाता उससे पहले ही आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जावरा सीएसपी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू की दी फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से हत्यारे की तलाश में जुटी है। जावरा सीएसपी का कहना है कि पुलिस कुछ ही घंटों में हत्या का पर्दाफाश कर देगी।।
जावरा सीएसपी पी. एस. राणावत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार सुबह की है। दुल्हन शानू यादव और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है, जो शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया था। वर पक्ष नागदा का बताया जा रहा है। दुल्हन शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात लड़का आया जिसने पहले बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से सभी चौक गए।
सूचना मिलते ही सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इनका कहना है

दुल्हन शाजापुर की रहने वाली है जो आज विवाह के लिए जावरा आई थी। ब्यूटी पार्लर में अज्ञात आरोपी ने उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

-गौरव तिवारी,
एसपी रतलाम

Adv from Sponsors