कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज गुजरात के बनासकांठा पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी बुधवार को गुजरात में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। अपने प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले वह बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। अंबाजी में पूजा अर्चना के बाद उनका पार्टी नेताओं से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक के बाद वह वहीं से एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने निकल जाएंगी।

प्रियंका गांधी पहली बार चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी 12 मार्च को पहली बार गुजरात में अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ एक रैली में शामिल हुईं थीं। 12 मार्च को चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले वह कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्‍लूसी) की बैठक में भी पहली बार शामिल हुईं थी। सीडब्‍लूसी की बैठक में पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ उन्‍होंने चुनावी रणनीति तैयार की थी।

Adv from Sponsors