ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस एंटरटेनमेंट जगत के पॉपुलर कपल हैं, जिनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन सोमवार को अचानक ही दोनों के तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे ‘जोनस’ जोड़ा था लेकिन सोमवार को उन्होंने अचानक अपना सरनेम ‘जोनस’ हटा दिया। हालांकि, इसके साथ प्रियंका ने ‘चोपड़ा’ सरनेम भी हटा दिया था। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद दावा किया जाने लगा कि उनके और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं।

प्र‍ियंका की मां ने तलाक की खबरों को अफवाह बताया
वीडियो में निक जोनस जिम में डंबल्स उठाते और बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “मंडे मोटिवेशन, लेट्स गेट इट।” प्र‍ियंका की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट को दिए अपने बयान में दोनों के तलाक की खबरों को अफवाह बताया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाने की अपील भी की है।

ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फेल गई। वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।’ निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, ‘गजब! मैं तुम्हारी बांहों में मरना चाहती हूं।’ इसके साथ उन्होंने आंखों में प्यार वाले और दिल वाले इमोजी भी बनाई है। निक जोनस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन खबरों के बीच निक के वीडियो पर प्रियंका के कमेंट ने फैंस को राहत देने का काम किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में शाही अंदाज में शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार एक होते हुए नजर आए थे।

 

Adv from Sponsors