नई दिल्ली: सोमवार का दिन गाँधी बनाम गाँधी का रहेगा।कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपनी चाची और उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। तो वहीँ UPA अध्यक्ष सोनिया गाँधी अपने लोकसभा छेत्र रायबरेली में अपने कार्यकर्ताओं से मिलकर आने वाले चुनाव की तैयारियां देखेंगी। राहुल गाँधी सुल्तानपुर के अलावा बाराबंकी, अमेठी और रायबरेली के चुनावी दौरे पर भी रहेंगे। वह अमेठी, रायबरेली में जनसभाएं करेंगे।

सबसे पहले राहुल गांधी मेनका गांधी के चुनावी छेत्र सुल्तानपुर के अमहट के पास पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वो कांग्रेस उमीदवार संजय सिंह के लिए वोट मांगेंगे। अमेठी और रायबरेली की ही तरह सुल्तानपुर भी गांधी परिवार की सीट मानी जाती है। संजय गाँधी के बाद उनके बेटे वरुण गाँधी इस सीट से संसद रहे हैं, लेकिन इस बार बीजेपी ने मेनका गांधी और उनके बेटे वरूण गांधी की सीटों की अदला बदली कर दी है। इस बार मेनका गांधी सुल्तानपुर और वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान में मेनका गांधी पीलीभीत और वरुण गांधी सुल्तानपुर से सांसद हैं।

सोनिया और प्रियंका रायबरेली दौरे पर

दूसरी तरफ सक्रीय राजनीती से दुर रहीं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दो दिन के चुनावी दौरे पर आज रायबरेली पहुंचेंगी। सोनिया और प्रियंका फुरसतगंज हवाई अड्डे पर 2 बजे पहुंचेगी। यहां से वह अमेठी के लोकसभा क्षेत्र में तिलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। सोनिया यहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस जाएंगी जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगी।

वहीं प्रियंका दोपहर 3 बजे रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र में अमावां ब्लॉक में सभा करेंगी और शाम 4 बजे मेहरगंज में सभा करेंगी। शाम 4।30 बजे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस के लिए निकलेंगी जहां रात्रि विश्राम करेंगी।

Adv from Sponsors