मुंबई: पुणे की सुबह केशवनगर इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बेहद डरावनी रही। सुबह सवेरे ही कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस आया और एक बच्चे को गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। तेंदुए ने बच्‍चे को बचाने आए लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर वन विभाग के साथ-साथ पुणे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जो जानकारी सामने आई है बच्चा बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था तभी अचानक वहां घुस आया और सीधा बच्चे पर हमला बोला। जब बच्चे की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए लोग दौड़े तो तेंदुआ ने उन पर भी हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं तो वहीँ बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेंदुआ केशवनगर इलाके से लगे जंगल से घुसा था। लोगों ने किसी तरह लाठी डंडे की मदद से तेंदुए के चंगुल से बच्चे को बचाया है। लोगों की भारी भीड़ देखने के बाद तेंदुआ बच्‍चे को वहीं छोड़कर भागने लगा। लेकिन भागते-भागते रेणुका माता मंदिर के पीछे निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में खोदे गए गड्ढे में गिर गया।

लेपर्ड के गिरते ही लोगों ने जानकारी वन विभाग को भेज दी। कर्मचारियों का कहना है कि पास के ही जंगल से किसी प्रकार रास्ता भटककर तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। फिलहाल मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं और लेपर्ड को बचाने का काम किया जा रहा है

पुणे की सुबह केशवनगर इलाके में रहने वाले लोगों के लिए बेहद डरावनी रही। सुबह सवेरे ही कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस आया और एक बच्चे को गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया। तेंदुए ने बच्‍चे को बचाने आए लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मौके पर वन विभाग के साथ-साथ पुणे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुँच गई है और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जो जानकारी सामने आई है बच्चा बिल्डिंग के नीचे खेल रहा था तभी अचानक वहां घुस आया और सीधा बच्चे पर हमला बोला। जब बच्चे की चीख सुनकर उसे बचाने के लिए लोग दौड़े तो तेंदुआ ने उन पर भी हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले में कई लोग घायल हो गए हैं तो वहीँ बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेंदुआ केशवनगर इलाके से लगे जंगल से घुसा था। लोगों ने किसी तरह लाठी डंडे की मदद से तेंदुए के चंगुल से बच्चे को बचाया है। लोगों की भारी भीड़ देखने के बाद तेंदुआ बच्‍चे को वहीं छोड़कर भागने लगा। लेकिन भागते-भागते रेणुका माता मंदिर के पीछे निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट में खोदे गए गड्ढे में गिर गया।

लेपर्ड के गिरते ही लोगों ने जानकारी वन विभाग को भेज दी। कर्मचारियों का कहना है कि पास के ही जंगल से किसी प्रकार रास्ता भटककर तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। फिलहाल मौके पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए हैं और लेपर्ड को बचाने का काम किया जा रहा है

Adv from Sponsors