hema malini controvercial statement

मथुरा से भाजपा की सांसद और पूर्व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक बयान देकर सभी को चौंका दिया है. दरअसल हेमा मालिनी ने कहा है कि वो जब चाहें तब मुख्यमंत्री बन सकती है. हेमा मालिनी के इस बयान के बाद शायद भाजपा के कुछ बड़े नेताओं को झटका भी लग सकता है.

बता दें कि हेमा मालिनी ने ये बात बांसवाड़ा प्रवास के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही थी. दरअसल जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या आप मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मैं जब चाहूं तब मुख्यमंत्री बन सकती हूं लेकिन इससे मेरा फ्री मूमेंट रुक जाएगा।

बता दें कि बांसवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैंने मथुरा के कृष्ण नगर में बृजवासियों के लिए काफी काम किया है और उन्हें अपने क्षेत्र में काम करना काफी पसंद है. खैर हेमा मालिनी ने ये बात भले ही एक सवाल के जवाब के तौर पर कही हो लेकिन उनके मुख्यमंत्री वाले बयान से कुछ बड़े नेताओं को झटका जरूर लग सकता है.

Adv from Sponsors