मुंबई पुलिस ने फिल्म ‘शमिताभ’ में बिगबी के साथ नज़र आ चुके अभिमन्यु चौधरी को गिरफ्तार किया है। अभिमन्यु चौधरी पर सैलून के एक कर्मचारी पर चाकू मारने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक पेश से एक्टर और मॉडल अभिमन्यु ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक सैलून कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया था। अभिमन्यु और उनके दोस्त पर सैलून कर्मचारी को मोलेस्ट करने का भी आरोप है।

बताया जा रहा है कि सैलून के कर्मचारी ने पीड़िता गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।जिसके बाद पीड़िता ने अभिमन्यु को फोन करके सैलून में बुलाया। अपने दोस्त के साथ सैलून पहुंचे अभिमन्यु ने गुस्से में चाकू से सैलून के कर्मचारी पर हमला कर दिया। पुलिस ने अभिमन्यु और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 324 और 326 मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पीड़ित लड़की ने घटना के चार दिन बाद सैलून के कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सैलून के कर्मचारी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। इस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। पुलिस अधिकारीयों ने आईपीसी की धारा 354 के तहत शिकायत दर्ज कर ली है। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के चलते सैलून कर्मचारी की गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि अभिमन्यु चौधरी का नाम उस वक्त सुर्ख़ियों में आया था जब ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में अनुराग बसु के किरदार के लिए उनके नाम की चर्चा जोरों पर थी। जो महज अफवाह साबित हुई और यह रोल पार्थ सामथान को मिल गया।

चाकू लेकर पहुंचे अभिमन्यु–

जब अभिमन्यु की गर्लफ्रेंड ने उन्हें बताया तो वो एक्ट्रेस गर्लफ्रेंड के भाई के साथ सैलून पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में भी दिखाई दे रा है है की अभिमन्यु सैलून में हाँथ में बड़ा सा चाक़ू लेकर आये थे और कई बार उन्होंने चाक़ू से कर्मचारियों पर हमले की कोशिश भी की। एक दो बार तो अभिमन्यु की गर्लफ्रेंड ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वो नहीं संभले। बाद में पुलिस ने अभिमन्यु के हाँथ से चाक़ू बरामद किया।

कसौटी ज़िंदगी की 2 में कर रहे हैं काम–

पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ धारा 356, 324 और 326 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु चौधरी को टीवी शो मनमोहिनी में विलेन के रोल में देखा गया था। इन दिनों वे बालाजी के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में काम कर रहे हैं।

Adv from Sponsors