पटना: मछली खाने के शौकीन बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर आई है। राज्य सरकार ने सूबे में आंध्रप्रदेश से आने वाली मछलियों पर लगी रोक को हटा लिया है। अब जितना मन हो उतनी मछली खाएं। कोई खतरा नहीं। मछली आंध्रप्रदेश की हो बंगाल की या लोकल पूरी तरह खाने योग्य है।

स्वास्थ्य विभाग ने पटना शहर में आंध्रप्रदेश की मछलियों की बिक्री से रोक हटा ली है। आपको बता दें कि मछलियों में फॉर्मेलिन और दूसरे केमिकल पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पटना शहर में आंध्रप्रदेश की मछलियों सहित सभी प्रकार की मछलियों की बिक्री पर 14 जनवरी को 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगया गया था। मछलियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बाद से ही सरकार पर भारी दबाव था। प्रतिबंध हटाने को लेकर जगह-जगह पर प्रदर्शन भी हो रहे थे। सरकार का तर्क है कि प्रतिबंध की मियाद 15 दिन की थी, जो समाप्त हो गई है।

अब आंध्रप्रदेश गई टीम की रिपोर्ट के आधार पर कोई नया फैसला होगा। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार कहते हैं कि प्रतिबंध की मियाद 15 दिन की थी। जो समाप्त हो गई है। इसे विस्तार नहीं दिया गया इसकी वजह यह है कि एक टीम आंध्र प्रदेश की मछलियां खाने योग्य हैं या नहीं इसकी जांच के लिए आंध्र गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से फैसला होगा कि मछलियों को प्रतिबंधित किया जाना है अथवा नहीं।

Adv from Sponsors