बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं,उनके खिलाफ शहर के एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। जिसमें अमीषा पटेल के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में वाद भी दायर किया गया है। जिसका संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने अमीषा पटेल को को हाजिर होने को कहा है। रांची की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में गदर फिल्‍म की इस अदाकारा के खिलाफ दर्ज शिकायत पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। निचली अदालत ने सोमवार को अभिनेत्री अमीषा पटेल व उनकी प्रोडक्शन कंपनी के अधिकारी कमल गुमर को धोखाधड़ी के एक मामले में 17 जून को अदालत में हाजिर होने का नोटिस दिया है।

मालूम हो कि रांची के लवली वर्ल्‍ड इंटरटेंमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके सहयोगी के खिलाफ फिल्म निर्माण के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये ठगने का अरोप लगाया है। मामले की पड़ताल के बाद अदालत ने नोटिस जारी किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ यह शिकायत रांची के फिल्‍मकार अजय कुमार ने दर्ज कराई है। इससे पहले न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल की अदालत में शिकायतकर्ता की गवाही भी दर्ज की गई है।

मालूम हो कि शिकायतकर्ता अजय कुमार फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर के खिलाफ अदालत में शिकायतवाद संख्या 4724/18 दर्ज कराई है। अभिनेत्री पर फिल्म बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपए हड़पने का आरोप लगाया गया है।

Adv from Sponsors