untold-secrets-of-india

नई दिल्ली : यूँ तो दुनियाभर में ऐसे कई रहस्य हैं जिनके बारे में आज भी वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं लेकिन इस सब के बावजूद ये रहस्य अनसुलझे ही हैं. ऐसे ही कुछ रहस्य भारत में भी हैं जिनको आजतक कोई समझ नहीं पाया है और अगर किसी ने इन्हें समझने की कोशिश की तो वो जान से हाथ धो बैठा. ऐसे ही रहस्यों के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं.

श्रीपद्मनाभम मंदिर 

केरल के श्रीपद्मनाभम मंदिर के 7 तहखानों में लाखों टन सोना दबा हुआ है। उसके 6 तहखानों में से करीब 1 लाख करोड़ का खजाना तो निकाल लिया गया है, लेकिन 7वें तहखाने को खोलने पर राजपरिवार ने सुप्रीम कोर्ट से रोक लगवा रखी है. कहते हैं कि इस 7वें तहखाने के दरवाज़े को मंत्रो से बंद किया गया है. बिना उन ख़ास मन्त्रों के उच्चारण से ये नहीं खुल सकता और यदि इसे खोला गया तो तबाही मच जाएगी.

निधिवन

वृंदावन का एक मंदिर अपने आप ही खुलता और बंद हो जाता है। कहते हैं कि निधिवन परिसर में स्थापित रंगमहल में भगवान कृष्ण रात में शयन करते हैं। रंगमहल में आज भी प्रसाद के तौर पर माखन-मिश्री रोजाना रखा जाता है। सोने के लिए पलंग भी लगाया जाता है। कहते हैं कि जो भी आज तक रात को रुका है वो जान से हाथ गवां बैठा है.

असीरगढ़ का किला

महाभारत के अश्वत्थामा याद हैं आपको। कहा जाता है कि अश्वत्थामा का वजूद आज भी है। दरअसल, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने निकले अश्वत्थामा को उनकी एक चूक भारी पड़ी और भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें युगों-युगों तक भटकने का श्राप दे दिया। ऐसा कहा जाता है कि पिछले लगभग 5 हजार वर्षों से अश्वत्थामा भटक रहे हैं। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर से 20 किमी दूर असीरगढ़ का किला है। कहा जाता है कि इस किले में स्थित शिव मंदिर में अश्वत्थामा आज भी पूजा करने आते हैं। स्थानीय निवासी अश्वत्थामा से जुड़ी कई कहानियां सुनाते वे बताते हैं कि अश्वत्थामा को जिसने भी देखा, उसकी मानसिक स्थिति हमेशा के लिए खराब हो गई।

अलेया भूत लाइट

पश्चिम बंगाल के दलदली इलाकों में कई बार रहस्यमयी रोशनी देखे जाने की जानकारी मिली थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह उन मछुआरों की आत्माएं हैं, जो मछली पकड़ते वक्त किसी वजह से मर गए थे।

रूपकुंड झील

यह नदी हिमालय पर्वतों में स्थित है। इस तट पर मानव कंकाल पाए गए हैं। पिछले कई वर्षों से भारतीय और यूरोपीय वैज्ञानिकों के विभिन्न समूहों ने इस रहस्य को सुलझाने के कई प्रयास किए, पर वे नाकाम रहे।

भारत के उत्तरी क्षेत्र में खुदाई के समय नेशनल जिओग्राफिक (भारतीय प्रभाग) को 22 फुट का विशाल नरकंकाल मिला है। उत्तर के रेगिस्तानी इलाके में एम्प्टी क्षेत्र के नाम से जाना जाने वाला यह क्षेत्र सेना के नियंत्रण में है। यह वही इलाका है, जहां से कभी प्राचीनकाल में सरस्वती नदी बहती थी।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here