नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश में बहराइच के जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें जंगल से पुलिस को 10 साल की एक ऐसी लड़की मिली है जो बंदरों के झुंड में रहती थी और उसकी हरकतें भी बन्दर जैसी है. बचपन में हम सब ने मोगली की कहानी सुनी है पर इस बार हकीकत में भी ऐसा ही हुआ है. बस फर्क इस बात का है की ये मोगली गर्ल है.

जिस लड़की के बारे में हम आपको बता रहे हैं वो न तो आम इंसानों की तरह खाती है और ना पीती है. यहाँ तक की वो लड़की आम इंसानों की तरह बोल भी नहीं पाती है. पुलिस ने बताया है कि 10 साल बाद ये लड़की मिली है।

जानकारी के मुताबिक सबइंस्पेक्टर सुरेश यादव कतर्नियाघाट के जंगल के मोतीपुर रेंज में ड्यूटी पर थे। तभी उनकी नज़र एक लड़की पर पड़ी जो, बंदरों के एक झुंड में रहती थी। बंदर जब एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे तो लड़की भी उन्हीं की तरह नकल कर रही थी, लड़की आम इंसान की तरह ही दिख रही थी। लेकिन वो आम जैसी हरकतें नहीं करती थी।

सुरेश यादव ने बड़ी मुश्किल से बंदरों से लड़की को बाहर निकाला। बंदरों ने उनपर हमला करने की कोशिश की। लड़की भी बंदरों के साथ शामिल हो गई और गुर्राने लगी। हालांकि, पुलिस लड़की को बंदरों के झुंड से निकालने में कामयाब रही. इस दौरान लडकी घायल हो गयी थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भारती करवाया गया है. जब पुलिस को ये लड़की मिली तब उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे साथ ही उसके बाल और नाखून बढ़े हुए थे।

Adv from Sponsors