मुंबई: करीब 6 महीने तक मुंबई पुलिस के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेली वाली वो मॉडल आ ही गई। बॉलीवुड मॉडल आरती सक्सेना को मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट-9 ने फर्जी कॉल सेंटर मामले में गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस और मॉडल आरती सक्सेना पर फ़र्ज़ी कॉल सेंटर के ज़रिये विदेशियों को लूटने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने साल 2018 में अंधेरी इलाके में चल रहे फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया था। आरोप था की कॉल सेंटर के ज़रिये कई अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी की गई है।

 

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछेल साल सितंबर महीने में अंधेरी के डीएन नगर की एक इमारत में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा था। फ़र्ज़ी कॉल सेंटर के ज़रिये अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी की जाती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर एक्सफिनिटी और इनोवेशन 360 नामके दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। इन दोनों कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी अमेरिका फोन कर लोगों को डराते थे कि उनके कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर सायबर हमला हुआ है, जिससे वायरस आ सकता है। इसके बाद ये कर्मचारी इस वायरस से बचने के लिए पैसों की मांग करते और न देने पर उनके सभी डाटा डिलीट करने की धमकी भी देते थे।

इस तरह से ये लोग सैकड़ों अमेरिकी नागरिकों को धमका कर उनसे पैसे की उगाही कर रहे थे। जिसके बाद अमेरिकी पुलिस ने इस बाबत मुंबई पुलिस को एक टिप शेयर की थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने रेड डालकर कॉल सेंटर में काम करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जांच में सामने आया था कि, कॉल सेंटर में 36 लोग काम करते हैं और बॉलीवुड से जुड़ी एक अभिनेत्री इन सबकी मास्टरमाइंड है।

मॉडल आरती सक्सेना पर आरोप था कि, आरती ने खुद यहां पैसा लगाए थे बल्कि इस धंदे के लिए चार बड़े इन्वेस्टर भी लेकर आई थी। जब आरती को पता चला कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए उसकी तलाश कर रही है तो उसने कोर्ट से अपनी अग्रिम जामनत करा ली। इस अग्रिम जमानत की मुद्द्त 25 मार्च को समाप्त हो गई, इसके बाद आरती ने फिर से अपनी अग्रिम जमानत की याचिका दायर की जिसे कोर्ट ने रद्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरती को कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया।

इसी मामले में पुलिस ने पिछले साल दिसंबर महीने में 3600 पेज का चार्जशीट दाखिल किया था। जिसमें 17 अमेरिकी नागरिकों द्वारा की गयी शिकायतें और 30 गवाहों के बयान दर्ज थे। आरती की गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उसे 28 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अब पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Adv from Sponsors