Lucknow, encounter, killers, family members, refused, accept dead body, thakurganj, haji colony

नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : मंगलवार को लखनऊ के ठाकुरगंज में आतंकियों से हुए एन्काउन्टर में मारे गये आतंकी सैफुल्ला के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। सैफुल्ला के पिता सरताज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो देश का नहीं हो सका वह हमारा क्या होगा। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए कानपुर पहुंची पुलिस टीम वापस लौट गई।

बीती रात लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में आतंकी के छिपे होने की सूचना मिली थी इसके बाद ATS की टीम ने मोर्चा संभालते हुए सैफुल्ला के घर को चारों तरफ से घेर लिया इस दौरान सैफुल्ला लगातार फायरिंग कर रहा था. लगभग 11 घंटे की मशक्कत के बाद आतंकी मारा गया. इसके बाद पुलिस की एक टीम को कानपुर से उसके पिता सरताज को लाने के लिए भेजा गया।

यहां दोपहर टीटा जाजमऊ स्थित सैफुल्ला के घर पहुंची पुलिस टीम ने उसके पिता सरताज से मिली। पुलिस ने उसे घटना की जानकारी देने के बाद अपने साथ लखनऊ चलने को कहा। इस पर सरताज ने शव लेने से मना कर दिया साथ ही कहा की जो देश का नहीं हो सका वह हमारा क्या होगा। सरताज जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम काम करते हैं।

 

Adv from Sponsors