flood-affacted-people-are-force-to-live-in-cemetry

अलापुजा जिले के गांव कैनाकारी में पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जिसके बाद यहां के लोग चर्च के कब्रिस्तान की शरण ले रहे हैं, आपको बता दें कि यहां के लगभग 20 परिवार ऐसे हैं जिन्होंने चर्च के कब्रिस्तान में शरण ली हुई है। ये लोग फिलहाल अपने मवेशियों के साथ यहीं पर रह रहे हैं।

आपको बता दें कि केरल की बाढ़ ने अब तक 290 लोगों की जान ले ली है। वहीं 10 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ प्रभावित हुए हैं। 1924 में आई बाढ़ में भी इसी तरह लोग प्रभावित हुए थे। भारी संख्या में लोग बेघर हो गए थे तो कई लोग मारे गए थे। बाढ़ का सबसे ज्यादा प्रभाव केरल के मालाबार में हुआ था।

इस बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है है साथ ही उनको खाने पीने की भी दिक्कत हो रही है. इस बाढ़ के प्रभाव से लोगों को दूर रखने के लिए सरकार और देश के तमाम हिस्सों से मदद भेजी जा रही है इसके बावजूद हालत काबू में आने का नाम नहीं के रहे हैं. बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और इसके लिए बॉलीवुड सितारों से लेकर आम आदमी भी मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं.

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here