पटना: 28 साल के लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस की रविवार को होने वाली रैली के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान सज धज के तैयार है। पूरा शहर रैली के पोस्टर और बैनर से पटा पड़ा है। पटना के किसी भी रास्ते से आप गुुजरिये हर तरफ रैली की तस्वीर ही नजर आ रही है। कांग्रेस के लोगों में जबरदस्त उत्साह है और दिलों में यह उम्मीद है कि राहुल गांधी के कल के संबोधन के बाद सूबे में कांग्रेस को एक बार फिर नया जीवन मिल जाऐगा।

जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के संबोधन पर महागठबंधन के साथ ही साथ एनडीए के नेताओं की भी नजर रहेगी। पटना में राहुल गांधी नीतीश कुमार के प्रति कितने आक्रामक होते हैं यह गौर करने वाली बात होगी। अगर नीतीश कुमार को छोड़ वह केवल भाजपा को हो कोसते रहे तो यह आगे की राजनीति के लिए एक बड़ा इशारा साबित हो सकता है।

राहुल गांधी को न केवल बिहार के लिए विशेष घोषणाएं करनी होगी बल्कि यह भी सुनिश्चत करना होगा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आगे की लड़ाई के लिए सही मागदर्शन मिल सके। कांग्रेस की रैली पर राजद की भी पैनी नजर है। अगर कांग्रेस अपने शो में सफल रही तो यकीन मानिए यह राजद के लिए खतरे की घंटी है। हां अगर रैली औसत रही तो फिर राजद के लिए सीटों का बंटवारा बेहद आसान हो जाऐगा।

Adv from Sponsors