
महिंद्रा ग्रुप ने अपनी पहली बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक रेवा ई-20 लॉन्च कर दी है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत (राज्य की सब्सिडी मिलने के बाद) 5.96 लाख रुपये रखी गई है. ग्रुप ने बेंगलुरु स्थित कार निर्माता कंपनी रेवा के अधिग्रहण के करीब तीन वर्ष बाद पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है. इस मौके पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने कहा कि इस लॉन्च के साथ ही हमने शहरी पर्यावरण तंत्र के हिसाब से इनोवेटिव प्रोडक्ट लाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है. ग्रुप ने दोपहिया वाहनों में भी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी टेक्नोलॉजी लाने की बात कही है.
Adv from Sponsors












