*अब तक 10 करोड़ 12 लाख से अधिक वोट डाले जा चुके हैं जो 2016 में पड़े कुल वोटों के 95% हैं। आज का दिन बाक़ी है।
* 5 राज्यों में अर्ली पोल से प्राप्त वोटों की गिनती आरम्भ हो चुकी है।
* ट्रम्प के हिंसा भड़कने की आशंका का ट्वीट करने के बाद व्हाइट हाउस के चारों तरफ ऊँची सुरक्षा बाढ़ लगा दी गई है। ये घटना अभूतपूर्व है।
* राष्ट्रपति ट्रम्प आज रात 400 मेहमानों के साथ व्हाइट हाउस में एक पार्टी करना चाहते थे जिसे व्हाइट हाउस प्रशासन की महामारी पर सख़्ती के चलते 250 लोगों तक सीमित करना पड़ा है।
* बाइडेन अगर इलेक्टोरल कॉलेज के 270 या अधिक वोट पा लेते हैं तो डेलावेर से बनने वाले पहले राष्ट्रपति होंगे।
* पिछले 7 में से 6 चुनावों में डेमोक्रेट्स ने यहां पॉपुलर वोट जीता है, जिससे अमरीकी वोटरों की मानसिकता पता चलती है।
* ट्रम्प ने अब कहा है कि वो वोटों की गिनती पूरी होने से पहले वो अपनी विजय घोषित नहीं करेंगे। उनके ही शब्दों में “.. no reason to play games”
* अमरीकी सीनेट में अभी डेमोक्रेट्स पर रिपब्लिकन 53-47 की बढ़त रखते हैं लेकिन इन चुनावों के बाद इस समीकरण में बदलाव अवश्यम्भावी बताया जा रहा है।

Adv from Sponsors