नई दिल्ली: सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया। नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई 2019 को रिटायर हो रहे हैं। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह, भारतीय नौसेना के पूर्वी नौसेना कमान के वर्तमान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं, जिसका इन्होंने 31 अक्टूबर 2017 को पदभार ग्रहण किया था। हरीश बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने यह पद ग्रहण किया।

Adv from Sponsors