आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को ‘विरासत स्वराज यात्रा’ शिव कुंज आश्रम से निकलकर, सोमनाथ मंदिर पहुँची। सोमनाथ मंदिर में भारत का सबसे पुराना ज्योर्तिलिंग है। जो समुद्र के किनारे पर स्थित है, इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, इसके रास्ते से हम धरती को छुए बिना ही दक्षिण ध्रुव पर पहुँच सकते है। प्राचीन काल में भारत की इस खोज को जलपुरुष राजेन्द्र सिंह भारत की विरासत मानते है। उन्होंने कहा कि, मैं मानता हूँ कि, सोमनाथ ऐसे स्थान पर बना है, जहाँ हम उत्तर से दक्षिण की यात्रा, धरती को बिना छुए कर सकते है। यह स्थान कभी भारत की समृद्धि का स्थान था। यहाँ का मंदिर बहुत ही समृद्ध था, इसलिए बार-बार इस मंदिर को लूटने की कोशिशें होती रही है। लेकिन यह मंदिर दोबारा से भारत की समृद्धि का संदेश दे रहा है। इस स्थान पर एक तरफ मंदिर की भव्यता और दूसरी तरफ यहाँ के समाज की नदियाँ, पानी, खेती सब बड़ी समृद्धि से बहती है। यहाँ की नदियाँ शुद्ध-सदानीरा दिखती है, लेकिन है नहीं? क्योंकि यहाँ ऊपरी सफाई का काम जारी है, अंदर की सफाई अभी बाँकी है। यहाँ का सोमनाथ मंदिर हमारे मन के अंदर के दोषों की सफाई करता है। सोमनाथ मंदिर में जाकर वहाँ के समुदाय से बात की और दर्शन किए।

सोमनाथ मंदिर के बाद यात्रा जूनागढ़ के लिए रवाना हुई। आप जानते है कि, जूनागढ़ सफेद शेरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जहाँ सफेद शेर बचे हुए है, उसे गिरनार का जंगल कहते है। यह सफेद शेरों की संरक्षण स्थली है और नर्सी मेहता का स्थान भी है। जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि, नर्सी मेहती 15वीं शताब्दी के ऐसे संत थे, जिन्होंने जीवन भर अहिंसा और सत्य को धारण किया था। वह सत्य को धारण करके, अपने वचनों में सदैव निर्भय होकर, एक संत की तरह अहिंसक बातें समाज को सिखाते रहे। इसलिए उन्होंने उस काल में जो वैष्णव जन प्रार्थना शुरु की थी, उसकी अभी 21वीं शताब्दी में ज्यादा जरुरत है। यह प्रार्थना संजय तुला के प्रयास से बहुत सारी भाषाओं में बन चुकी है। सभी भाषाओं में आनंद आता है, लेकिन जब कश्मीरी और गुजराती भाषा में सुना तो मुझे गुजराती में यह प्रार्थना ज्यादा प्रभावी लगी। क्योंकि इसको उसी स्थल के लोगों द्वारा गाया गया, जहाँ यह रचित हुई है और इस भाषा में शब्दों की गहराई भी ज्यादा अच्छे से समझ में आती है।

जूनागढ़ हिन्दू-मुस्लिम एकता का गढ़ है। यहाँ दोनों ही एकता, समता और सादगी से रहते है। जलपुरुष डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि, जूनागढ़ के सफेद शेर हमारी पर्यावरणीय व प्राकृतिक विरासत है और नर्सी मेहता हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक को जीवित रखने की विरासत के प्रतीक है। नर्सी मेहता से गांधी तक की यात्रा, इस विरासत को दोबारा जानने, समझने और आगे ले जाने के लिए हो रही है। इस यात्रा को संजय तुला आयोजित कर रहे है। इस यात्रा में नर्सी मेहता से लेकर गांधी की विरासत को जानना, समझना और ऐसी मंगल कामना, जिसमें सभी की सद्भावना, वह इस विरासत यात्रा में सामने आ रही है। इसलिए हम सब जहाँ एक तरफ विनोबा का जय जगत और दूसरी तरफ हमारी मंगल कामना, सद्भावना को भी पहचानेंगे।

इसके बाद यात्रा जूनागढ़ के रुपायतन विद्यालय में पहुँची। यह संस्था यहाँ के सामाजिक, सांस्कृति लोगों ने मिलकर बनाई है। इस संस्था में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते है। यहाँ मुरारी बापू बहुत बार आते है। यहाँ जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और संचालकों के साथ बैठक की। यहां कश्मीरी कलाकारों द्वारा संगीत का गायन भी हुआ। इस सभा में जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि, गुजरात और कश्मीरी लोगों का यह मेल सद्भावना और एक दूसरे को सम्मान से जीवन जीना सिखाता है। आगे कहा कि, यह संगीत की विरासत हो या सूफी संत परम्परा हो दोनों समानता का भाव सिखाती है। इस सूफी संत परम्परा की सर्वोच्च नायिका भारत की मीरा बाई है। मीरा बाई पूरी आजादी के साथ साधना से अपने भगवान से मिलने के लिए किसी से भी नहीं डरती थी। ऐसी परम्परा जहाँ स्त्री को इतनी आजादी थी, यह परम्परा आज कैसे समझी जा सकती है? हमारी आजादी तो संयम, साहस और गहराई की है। हमारे आजाद जीवन में जब अनुशासन की सिद्धी होती है, तब हम किसी से नहीं डरते।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि, जूनागढ़ में जहाँ एक तरफ नर्सी मेहता और दूसरी तरफ सूफी परम्परा, इन दोनों सभ्यता के लोग रहते है। तब भी सूफी परम्परा का एहसास किया जा रहा है, तो यह वो परम्परा है, जो मानव को मानव बनाती है। यह मानव को प्रकृति के साथ प्रेम करना सीखाती है। यह दूसरों पर शोषण, अतिक्रमण करके राज करने वाली परम्परा नहीं है। यह तो त्याग, समता, सहजता और सरलता के साथ जीने का रास्ता सिखाती है। महावीर स्वामी जी ने जो कहा था कि, जिओ और जाने दो की परम्परा, सूफी परम्परा बहुत अच्छे से निभाती है। इसलिए सूफी संत परम्परा की विरासत को बचाना जरुरी है। यदि यह नहीं बची तो फिर पूरी दुनिया में मंगलकामना, सबकी हो सद्भावना की कल्पना करना संभव नहीं होगा। यदि हमें ऐसी कल्पना करनी है तो हमें समाज को सद्भावना के साथ जीना सीखाना होगा और सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा। हम पूरी दुनिया में मंगलकामना और सद्भावना के साथ जीने का संदेश इस यात्रा का लक्ष्य है। यह यात्रा आज रात को राजकोट में रुकेगी।

दूसरा दल सुरेश रैकवार के नेतृत्व में हमीरपुर पहुंचा। जहां बच्चो और किसानों के साथ संवाद किया।

तीसरा दल छोटे लाल मीणा के नेतृत्व में निवाड़ा, दौलतपुरा, बांकाला होते हुए कुमारों की ढाणी पहुंची। जहां सामूहिक बैठक आयोजित करके जल, जंगल, जमीन विरासत को बचाने हेतु जागरूक किया।

Adv from Sponsors