भारतीय राजनीति में डाॅ. राममनोहर लोहिया मुख्यतः मानव अधिकारों तथा समता और स्वतंत्रता के मुल्यो को लेकर संवेदनशील नेता दुसरा याद नहीं आता है. और इसी लिए मेरी उम्र के तेरह – चौदह साल के दौरान आचार्य श्रीपाद केलकर और इंदूताई केलकर, राष्ट्र सेवा दल के एक शाखा चालक के हैसियत से, मेरा परिचय हुआ. और वह उनके इस दुनिया से जाने तक और भी घनिष्ठ होता गया था. सत्तर के दशक के शुरू में डाॅ. राम मनोहर लोहिया का मराठी भाषा में पहला चरित्र लेखन और छ किताबों की सिरिज (1) समाजवादाचे नवदर्शन( 2) जन गण मन (3) ललित लेणी (4) भारतीय फाळणी चे गुन्हेगार (5) अन्तहीन यात्रा (6) इतिहास चक्र इन छ किताबों को लोहिया के जाने के दो साल के भीतर केळकर पति-पत्नी ने मराठी भाषा में अनुवाद कर के, मेरे जैसे अहिराणी मातृभाषा वाले चौदह – पंद्रह साल के विद्यार्थी के लिये बहुत महत्वपूर्ण बात थी. क्योंकि मराठी मै स्कूल में दाखिला लेने के बाद सिखने लगा. और हिंदी – अंग्रेजी तो राष्ट्र सेवा दल के शिबीरो के कारण, क्योंकि उसी उम्र में जीवन में पहली बार, दस्तानायक – शाखानायक शिबीर के लिए, पूणे में जानें के कारण वहां से सिधा मध्य प्रदेश के, हरदा, पिपरिया, भोपाल, रिवा इन जगहों पर मुझे उम्र के पंद्रह साल से भी पहले राष्ट्र सेवा दल के पदाधिकारियों द्वारा जोर-जबरदस्ती से भेजा गया था. तो ‘सर दिया ओखली’ में वाली कहावत के अनुसार, मुख्य रूप से भोपाल मे श्रीमती सविता वाजपेयी की कृपा से 1967 – 68 से, आपातकाल की घोषणा तक, शायद ही कोई दिपावली या गर्मी की छुट्टियां होंगी जो मैंने भोपाल में राष्ट्र सेवा दल के शाखा और शिबीर आयोजित करने के कारण नहीं गुजारी होगी. और सविताजी के लायब्ररी में हिंदी के साहित्य तथा कुछ बंगाली भाषा से हिंदी में अनुवादित यशपाल, अमृतलाल नागर, अज्ञेय, धर्मवीर भारती, शरतचंद्र चॅटर्जी, बिमल मित्र, बंकिम चंद्र, रवींद्रनाथ टैगोर, राही मासुम राजा, हरिशंकर परसाई, कमलेश्वर, क्रिश्नचंदर, अमृता प्रीतम, प्रेमचंद, रामवृक्ष बेनिपूरी, फणीश्वर नाथ रेणु और हां गुलशन नंदा भी पॉकेट बुक में एक रूपये या बहुत ज्यादा हुआ तो दो रूपये में, एक उपन्यास मील जाता था. तो सविताजी के घर राष्ट्र सेवा दल के काम के अलावा हिंदी साहित्य तथा पत्र, पत्रिका सविता जी के जीवन साथी श्री. बालमुकुंद भारतीजी उर्फ भाईसाहब भोपाल से नवभारत ग्रुप के अंग्रेजी एम पी क्रॉनिकल के संपादक होने के कारण उनके घर में बनारस के आज से लेकर धर्मयुग, दिनमान, सारिका तथा मध्य प्रदेश के सभी अखबार और पत्रिकाओं का अंबार लगा रहता था. और मै एक अकालग्रस्त के जैसा उन सभी का वाचन करते हुए ही, थोडी बहुत हिंदी भाषा सीखने का मौका मिला. अंग्रेजी का हाल पुछीऐ मत. इसके लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया का अंग्रेजी हटाव आंदोलन को हमने अपनी अंग्रेजी न सिखने के लिए बहाने के तौर पर खूब इस्तेमाल किया है.

मुख्य बात मेरे जीवन में डाॅ. राम मनोहर लोहिया को मिलने का मौका कभी नहीं आया. क्योंकि वह अक्तूबर कि 12 तारीख को 1967 के दिन, दिल्ली के विलिंग्टन हॉस्पिटल में, वर्तमान में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रोस्टेट के अॉपरेशन में गड़बड़ी होने के कारण मृत्यु हो गई थी. तब मै सिर्फ चौदह साल का था. मेरे अपने गांव से बुआ के गांव हायस्कूल की पढाई करने के लिए शिंदखेडा 1965 मे और वहीसे पूणे के राष्ट्र सेवा दल के प्रथम दस्तानायक – शाखानायक शिबीर के लिए शायद 1966-67 के गर्मी की छुट्टियों में. हाँ ठीक उसी समय पूणे के जिन लोगों के साथ परिचय हुआ उनमें केळकर पति-पत्नी थे. और उन्होंने जो डॉ. राम मनोहर लोहिया के बारे में और बाद में मराठी में अनुवाद किया हुआ छ किताबों का खजाना दिया. जिसे मैं तुरंत पढ तो लिया. लेकिन काफी कुछ पल्ले नही पडा था. पंद्रह साल के भीतर शायद मंद बुध्दी का होने का परिणाम होगा. और अभी भी काफी लोगों को डॉ. लोहिया के बारे में इस तरह के चिकित्सा वाले लेख के कारण मेरे बुद्धि पर तरस आ रहा होगा. किसी को मेरा लोहिया द्वेष दिखाई पड सकता है . किसी को मेरे कांग्रेसी होने का संशय आ सकता है. क्योंकि अंध भक्त सिर्फ आर एस एस के ही होते हैं यह अपर्याप्त है अंध भक्तों की भरमार यत्र – तत्र – सर्वत्र होती है जिन्हें अपनी श्रद्धाओ की आलोचना बहुत नागवार गुजरती है. भले ही डॉ. लोहिया की ही क्यों ना हो.
और मै ठहरा तुकाराम महाराज के जैसे मेरा मुझसे ही विवाद चलाने वाला (आपुलाची वाद आपुल्याशी) आपातकाल मे जेल से रिहा होने के बाद अपने पुश्तैनी घर पर गया तो आपातकाल को लेकर पिताजी से घनघोर विवाद हो गया.क्योंकी वह कांग्रेस के निष्ठावान सदस्य होने के कारण आपातकाल के पक्ष में अपने तर्क दे रहे थे . और मैने उन्हें भी इंदिरा गांधी के अंध भक्त कहा है .डॉ. राम मनोहर लोहिया के उर्वशियम सत्याग्रह के बारे में पचास साल के भितर पैदा हुए लोगों को पता नहीं होगा कि संपूर्ण उत्तर-पूर्वी राज्यों में जाने के लिए आजादी के बाद भी परमिट लगता था. जिसे देखकर डॉ. राम मनोहर लोहिया ने उर्वशियम सत्याग्रह आंदोलन करने की वजह से ही, आज हम आप आसानी से उत्तर पूर्व राज्यों में बगैर किसी रोक टोक के जा पा रहे हैं . डॉ. राम मनोहर लोहिया भारत की राजनीति के पहले प्रतिभावान राजनेता हैं. जिन्होंने महात्मा गाँधी जी के सत्याग्रह का सिविलनाफरनामी में विस्तार किया. वैसे ही अभी भारत सरकारने जातिगत जनगणना की घोषणा की है . यह डॉ. राममनोहर लोहिया के अगडे पिछड़े सिंद्धांतों को सौ में पावे पिछडा साठ, के दर्शन की वजह से पिछडी जातियों के उत्थान के लिए दिया हुआ मंत्र के इर्द गिर्द भारत की वर्तमान राजनीति आ गई है . और विरोधी दलों के नेताओं द्वारा लगातार जातिगत जनगणना करने की मांग की वजह से भाजपा को अपनी इच्छा के विरोध मे आनेवाले बिहार बंगाल और बाद में उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव को देखते हुए मजबूरी में यह निर्णय लेना पडा है. भले ही फिलहाल धार्मिक ध्रुवीकरण के चलते कुछ पिछडे वर्गों के लोगों को सांप्रदायिकता की लहर में कर लेने मे आर एस एस को कामयाबी हासिल हुई है. यह वास्तविकता को भी स्विकार करना चाहिए .डॉ राममनोहर लोहिया ने भुमीहीनो के लिए जबरनजोत, योनि सुचिता का सिद्धांत के अनुसार समस्त महिलाओं की मुक्ति का संदेश. और द्रोपदी – सिता, सावित्री जैसे लोककथाओं की नाईकाओ का नये सिरे से परिचय कराने का इतिहास दत्त कार्य किया है. उसी तरह रामायण मेला चित्रकूट में, आयोजित करने की कृती कामयाब होती, तो पाखंडीयो के हाथ राम आज नहीं लगे होते. वहीं बात राम, कृष्ण, शिव की शायद भारत की राजनीति और समाजनिती में इतने महत्वपूर्ण योगदान देने वाले, महान दार्शनिक की ओर से संघ की कुटीलता समझने में कहा चुक हुई है ?
मधु लिमये की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में मराठी में ‘धर्मांधता’ शिर्षक की किताब में लिखा है कि “आर एस एस का एकचालकानुवर्त तथा फासिस्ट और ( नॉन अटॉनॉमस कॅरेक्टर ) कठपुतली के जैसा एकचालकानुवर्त स्वरूप समझने में सरदार पटेल, डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण जी की चुक हुई है. और उसी किताब में लिखा है कि तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख श्री. बालासाहब देवरस जयप्रकाश नारायण को मिलने के लिए आए थे तो जयप्रकाजीने उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भंग करने के लिए कहा तो बालासाहब देवरस ने भौहें-चढ़ाते हुऐ जयप्रकाजीकी सुचना को ठुकरा दिया.

1967 तक गांधी हत्या के कारण, 30 जनवरी 1948 को सिर्फ उन्नीस साल ही तो हो रहे थे. उसके बावजूद डॉ. राम मनोहर लोहिया संघ का असली रूप समझने में कहीं चुक – भुल अवश्य हुई है. काश 13, 14, 15 मार्च 1948 सेवाग्राम वर्धा, महाराष्ट्र की, महात्मा गाँधी जी के हत्या के बाद हुईं बैठक में, डाॅ. राम मनोहर लोहिया शामिल हुए होते. क्योंकि उस बैठक के इतिवृत्त के उपर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल श्री. गोपाल कृष्ण गांधी ने ‘बापू अब नहीं रहे आगे क्या ?’ इस शिर्षक से एक किताब संपादित की है. और उस किताब की प्रस्तावना में ही गोपाल गांधी ने लिखा है “कि काश इस बैठक में डाॅ. राम मनोहर लोहिया शामिल होते.” उस बैठक में शामिल सभी साथियों ने जिसमें जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मौलाना आझाद, आचार्य कृपलानी, तुकडोजी महाराज,आचार्य विनोबा भावे, आचार्य दादा धर्माधिकारी, जयप्रकाश नारायण इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे. उस सभा में आचार्य विनोबा भावे ने कहा कि” मै भले ही जात छोडकर बैठा हूँ. लेकिन यह भूल नहीं सकता कि बापू की हत्या करने वाले की, और मेरी जाती एक है. और वह जिस संघठन का स्वयंसेवक था वह संघठन महाराष्ट्र के ब्राम्हणो ने स्थापित किया है. और उसका हर सिपहसलारों में से, भले ही वह पेशावर, ढाका या क्वेट्टा मद्रास में काम करता होगा वह महाराष्ट्र का ब्राम्हण ही है. और इस संघठन का मुखिया (गोलवलकर)का भाषण अभि – अभि हालही में, मैंने किसी अखबार में मैनें पढ़ा है उसमे उन्होंने कहा कि “हमारे आदर्श अर्जुन हैं. युद्ध भूमि में जैसे ही सामने नाते – रिश्तेदारों को देखते हुए वह घबराहट में श्रीकृष्ण को बोले कि मै अपने ही नाते – रिश्तों के लोगों पर कैसे वार कर सकता हूँ ? तो श्रीकृष्ण ने कहा कि तुम अपने नाते – रिश्तेदारों का उचित सम्मान करते हुए उन्हे प्रणाम करो और फिर उनकी हत्या करो “. आचार्य विनोबा भावे कहते हैं ” कि गिता का भक्त तो मैं भी हूँ. लेकिन बेचारी गिता उसका एक अर्थ मै करता हूँ. और दूसरा अर्थ इन लोगों ने किया है. “यह सिर्फ दंगे फसाद करने वाले गुंडों की जमात नही है. यह फिलासफरो की जमात है. धर्मग्रंथों का अपने ढंग से अर्थ लगाकर, लोगों को भड़काने का काम करने वाले फासीस्ट लोग हैं. और इनका मुकाबला सिर्फ गांधी के अनुयायियों के द्वारा नहीं होगा. इस मे सोशलिस्ट भी शामिल होने चाहिए, और जो अपने आप को इंसान समझते हैं. उन सभी को इन फासीस्ट लोगों का मुकाबला करने के लिए इकठ्ठा करने का प्रयास करना चाहिए. यह बात आजसे 77 साल पहले आचार्य विनोबा भावे ने कही थी.

डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे मानवाधिकारों को लेकर इतने संवेदनशील आदमी जो 1929 को अपनी पढ़ाई करने के लिए पहले इंग्लैंड में और इंग्लैंड रास नहीं आया तो जर्मनी में वह भी हिटलर के उदयकाल के दौरान डॉ. लोहिया लगभग बीस साल की उम्र के थे. मतलब एकदम अपने जीवन के महत्वपूर्ण मोड़ पर. 1930-33 और हिटलर ने जर्मनी की सत्ता पर आने वाली तारीख है 30 जनवरी 1933 लोहिया को जर्मनी में नाझी प्रचार करने के लिए कहा गया था. लेकिन लोहिया ने कहा कि “कोई भी जर्मनी के बाहर का आदमी वंशश्रेष्ठता का तत्वज्ञान जिसमें है. वह बात कैसे मान सकता है ? जिस तत्व- ज्ञान में वैश्विकता वा समानता का अभाव हो. और आप लोग नॉर्डिक वंश को प्रथम स्थान पर मानते हो अॅग्लो सॅक्सन दुसरे नंबर पर फ्रेंच, इटालियन, स्पॅनिश, लॅटिनोको तिसरे स्थान पर, और चीनी, जापानियों को , चौथे स्थान पर. और निग्रो, हिंदु और अन्य वर्ग संकर वाले लोगों को सब से कनिष्ठ मानते हो. ऐसे नाझी सिद्धांत को कोई भी मानवतावादी आदमी कैसे मान सकता है ?”इसलिये उन्होंने नाझी प्रचार करने के लिए साफ-साफ मना कर दिया था.
1932 के प्रारंभ में उन्होंने अपने अर्थशास्त्र में डाक्टरेट प्राप्त की है. उनका विषय ‘नमक कानून और सत्याग्रह’ यह प्रबंध जर्मन भाषा में लिखा था. 1931 के आखिर में गाइड ने कहा कि “अब तुम जितना जल्द जर्मनी से जा सकते हो तुम चले जाओ” क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि “डॉ. राम मनोहर लोहिया हिटलर के सत्ता में आने के बाद किसी आफत में फंस जाऐ. और इसलिए उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया के लिये परिक्षा की तारीखो में रद्दोबदल कर के उनके डाक्टरेट के डिग्री के लिए विशेष रूप से उन्हें जल्द से जल्द जर्मनी के बाहर जाने के लिए विशेष प्रावधान किया गया था. और उनके कारण डॉ. राम मनोहर लोहिया 1933 के शुरू में ही भारत में आ चुके थे.
भारत में हिटलर और मुसोलीनी को आदर्श मानकर ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 1925 में अपनी निंव डाली थी. और उन्हीकी तरफसे 30 जनवरी 1948 के दिन, महात्मा गाँधी जी की हत्या की गई थी. जिसका डॉ. राम मनोहर लोहिया को सबसे ज्यादा भावनिक तथा मानसिक धक्का बैठा था. एक तरह से वह अपने जीवन में पहली बार अपने आप को अनाथ महसूस किये हैं.
मेरे लिए यह एक अनबुझी पहेली है “कि इतने विलक्षण प्रतिभा के धनी, इतने संवेदनशील और सुसंस्कृत जाति-धर्म, लिंग – रंग, अमिर – गरीबी सभी तरह के गैर बराबरी के खिलाफ आदमी ने अपने उम्र के 20 – 23 साल के दौरान, हिटलर – मुसोलीनी जैसे फासीस्टो को यूरोपीय देशों में, उभरते हुए देखने के बावजूद और उनके वंशश्रेष्ठत्वकि बात की मुखालफत की है. वह भी जर्मनी में रहते हुए. बिल्कुल भारत मे डॉ. हेडगेवार, डॉ. बी जे मुंजे, परांजपे, घटाटे जैसे चंद मराठी ब्राम्हणो ने 1 अगस्त 1920 को लोकमान्य टिळक की मृत्यू के बाद और महात्मा गांधी जैसे सर्वसमावेशी आदमी को, कांग्रेस का नेतृत्व में देखने के बाद नागपुर के महाल के मोहीते वाडा में एक फासिस्ट संघठन की स्थापना की है. जिसका नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है. और स्थापना से लेकर अब तक, 100 साल के इतिहास में फॅशिस्मो की तर्ज पर, अल्पसंख्यक समुदायों को घ्रुणा के पात्र बनाकर, उन्हें दोयम दर्जे के नागरिक बनाने के लिए लगातार प्रचार प्रसार करने वाले संघठन का धोका डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे प्रतिभाशाली, संवेदनशील नेता के नजर में नहीं आया होगा, यह मेरे लिए एक पहेली है.

हालांकि डॉ. राम मनोहर लोहिया की ‘हिंदु बनाम हिंदु’ नाम की पुस्तक में “पांच हजार वर्ष से कट्टरपंथी हिंदु धर्म और उदारपंथी हिंदु धर्म के इतिहास के क्रम में चले आ रहे संघर्ष का वर्णन” शायद ही कोई और व्यक्ति या समूह ने कहा होगा. इतना महत्वपूर्ण तथ्य डॉ. राम मनोहर लोहिया ने लिखने के बावजूद. घोर सांप्रदायिक तथा जातीयवाद के समर्थक, जनसंघ और उसके मातृ संघठन आर एस एस के साथ, साठ से सत्तर के दशक में भारत में प्रथम बार, गैरकांग्रेसी सिध्दांत के कारण, जिसका मधु लिमये और जॉर्ज फर्नाडिस ने 1963 के कलकत्ता के सोशलिस्ट पार्टी के, अधिवेशन में विरोध करने के बावजूद. डॉ. राम मनोहर लोहिया की कौन-सी मजबूरी रही है ? जिस कारण उन्होने जनसंघ जैसे पूंजीवाद के समर्थक, जमींदार, राजेरजवाडो तथा घोर जाति-धर्म के आधार पर, राजनीति करने वाले दल के साथ समझौता करने की कोशिश का समर्थन तब भी और आज भी कोई लोहिया का अंधभक्त करते हैं, तो मुझे लगता है कि अंध भक्त होना सिर्फ किसी धार्मिक पंथों की बपौती नहीं है राजनीतिक क्षेत्र में भी इसकी भरमार है और वह कम-अधिक – प्रमाण मे सभी दलों मे दिखाई देती है. और वही गलती जयप्रकाश नारायण ने बिहार आंदोलन और उसके बाद जनता पार्टी के गठन के समय आपातकाल जारी था. और श्रीमती इंदिरा गांधी ने एन जी गोरे और एस एम जोशी को गिरफ्तार नहीं किया था.

इस कारण मै 1976 के अक्तुबर में जेल जाने के पहले तक विदर्भ में इन दोनों नेताओं के साथ मुझे घुमना-फिरना का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. उस समय और मै पकडे जाने के बाद एस एम जोशी के साथ लगातार संपर्क में रहा हूँ. वह अमरावती जेल में मुझसे मिलने के लिए आकर जनता पार्टी के गठन के बारे मे उन्होने कहा. तो मैंने कहा कि जनसंघ एक हिंदुत्ववादी और पूंजीवादी, सेठ – साहुकारों तथा राजेरजवाडे और जमींदारों की मुक्त अर्थव्यवस्था की हिमायती पार्टी है. उसके साथ समाजवादी पार्टी की कौन सी वैचारिक नजदीकी हो सकती है ? चाहो तो चुनावी गठबंधन हो सकता है. लेकिन एक पार्टी मुझे लगता है कि समाजवादी पार्टी ऐसे पार्टी में बहुत ही घाटे में रहेगी. क्योंकि जनसंघ आर एस एस की राजनीतिक इकाई है. और जबतक उसका आर एस एस के साथ संबंध बना रहेगा वह समस्त जनता पार्टी को डॉमिनेट करेंगे. इस लिए व्यवहारिक रूप से जनसंघ के साथ तालमेल करते हुए चुनाव के लिए गठबंधन कर सकते हैं. लेकिन एक पार्टी, बहुत ही आत्मघाती निर्णय होगा.
एस एम जोशी ने कहा कि “मै तुम्हें मिलने के पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल में जॉर्ज फर्नाडिस के साथ मिलकर आ रहा हूँ. और जॉर्ज की भी राय काफी हदतक तुमसे मिलती – जुलती है. “तो मैंने कहा कि जॉर्ज फर्नाडिस पार्टी के अध्यक्ष हैं. और मेरे से बडे है. मै जेल में बंद हुआ तब तेईस साल की उम्र का था. और एस एम जोशी ने कहा कि” मै दिल्ली से आने के रास्ते में नरसिंहगढ की जेल में मधु लिमये जी से भी मुलाकात कर उनके भी खयाल तुम्हारे और जॉर्ज जैसे ही हैं. लेकिन जयप्रकाश की जीद है कि “अगर एक पार्टी नही बनी तो मैं अपने घर से बाहर नहीं निकलनेवाला “. एस एम जोशी बोले कि” अगर जयप्रकाश चुनाव प्रचार में नही आये तो इंदिरा गाँधी जीत जायेगी.” इस विचित्र स्थिति में जनता पार्टी बनी. लेकिन मैं इसमें शामिल नहीं हुआ. मुझे तो महाराष्ट्र जनता पार्टी के महासचिव बनाने की योजना को मैंने ठुकराया. तथा लोकसभा के सिटो के बटवारे के समय अमरावती लोकसभा मतदाता संघ से एस एम जोशी ने मेरे नाम का आग्रह किया. और आश्चर्य की बात मुझे जनसंघ के लोगों का सिर्फ समर्थन ही नहीं वह मेरे चुनाव के नॉमिनेशन से लेकर चुनाव का खर्चा उठाने के लिए भी तैयार थे. लेकिन मुझे जनता पार्टी ही नहीं टोटल वर्तमान संसदीय पद्धती को लेकर ही रिझर्व्हेशन है. इस विषय पर फिर कभी लिखूंगा.
मधू लिमये तो 1980 के बाद ही निष्क्रिय हो गये थे. लेकिन जॉर्ज फर्नाडिस ने समता पार्टी का गठन कर के, और उसके पहले संसद में मुरारजी देसाई के तरफसे धुंवाधार बोलकर तुरंत ही कुछ समय बाद जो पलटी मारी वह उनके संसदीय राजनीति के पतन की शुरुआत थी. और उसके बाद एन डी ए के अध्यक्ष बनने के बाद, ओरीसा के मनोहरपुकुर कंधमाल के फादर ग्रॅहम स्टेन्स और उनके दोनों बच्चों की जलाने की घटना को क्लीन चिट देने से लेकर गुजरात के दंगों का ट्रेलर था. और गुजरात दंगों को लेकर लोकसभा में जॉर्ज फर्नाडिस के तुलना में किसी भी बीजेपी या हिंदुत्ववादीयो की हिम्मत नहीं थी. जितनी जॉर्ज फर्नाडिस ने कहा कि “कौन से दंगों में बलात्कार नहीं हुऐ ?” और खुद रक्षामंत्री पदपर रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी ने 27 फेब्रुवारी 2002 के दिन ही भारतीय सेना को गुजरात के दंगों को रोकने के लिए पत्र देकर अपनी खानापूर्ति की. लेकिन 24 घंटो तक सेना को अहमदाबाद एअरपोर्ट के बाहर नहीं निकलने दिया. और इस बात के प्रत्यक्षदर्शियों में हमारे देश के रक्षा मंत्री खुद ही गुजरात में मौजूद थे. मुझे लगता है कि अगर जॉर्ज फर्नाडिस आज जीवित होते तो उनके इस गुनाह की सजा अवश्य दी जाने चाहिए थी. नरेंद्र मोदी दो नंबर पर आते हैं. और वह साफ-साफ आर एस एस और उसके राजनीतिक इकाई बीजेपी के मुख्यमंत्री थे. और गुजरात दंगों के कारण ही उनकी चालीस इंच की छाती छप्पन इंची होकर उन्होंने प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया है. उसके लिए समय – समय पर जॉर्ज फर्नाडिस, नितिश कुमार, रामविलास पासवान, और भी छोटे मोटे डॉ. राम मनोहर लोहिया के नाम लेने वाले लोगों ने मिलकर नरेंद्र मोदी बीजेपी और सबसे महत्वपूर्ण संघ का काम बढ़ाने के लिए विशेष रूप से मदद की है. शिवसेना में भी साठ के दशक में सब से पहले समाजवादी पार्टी के लोग शामिल हुए और पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले वामनराव महाडिक ने ही इनिंग सुरू की है. और आज भी दोनों तीनों शिवसेना के प्रमुख नेता ठाकरे छोड़ कर समाजवादी पार्टी के पुराने मित्र हैं. भारत की राजनीति में जो लोग सिधे – सिधे हिंदुत्व का कार्ड लेकर काम कर रहे हैं. वह सही गलत होंगे. लेकिन खुलकर सांप्रदायिक राजनीति कर रहे हैं. लेकिन समाजवादी जॉर्ज फर्नाडिस से लेकर गली मुहल्ले तक जो लोग आज सांप्रदायिक राजनीति में हावी है. उनमें समाजवादी लोगों के शामिल होने की बात देखकर मै हैरत में पड गया हूँ .

आज 100 सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लगातार नफरत फैलाने का प्रचार प्रसार अपनी शाखाओं में कर रहा है . कांग्रेस की स्थापना के समय से ही पंडित मदन मोहन मालवीय हो या लाला लाजपत राय, गोविंद वल्लभ पंत या पंडित कमलापति त्रिपाठी या उमाशंकर दिक्षित या नरसिंह राव. और दर्जनों नेता संघी मानसिकता के शिकार हैं. आपातकाल में संसद के डिबेट में हिस्सा लेते हुए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा के सदस्य श्री. एन जी गोरे का अप्रकाशित भाषण है. सेंसरशिप के कारण जिसे हम लोगों ने सायक्लोस्टाईल करके बाटने की कोशिश की है. उसमें संघ की बंदी के बारे में गोरे साहब ने श्रीमती गांधी को पुछा है “कि नागपुर से चलने वाले संघ पर तो आपने पाबंदी लगा दी है. लेकिन आपके साथ बैठें हुए कमलापति, उमाशंकर, और सामने वाले बेंचपर बैठे हुए कितने लोग भी संघी मानसिकता के है ! उनका क्या करोगे ?”और यही कारण है कि 2002 के गुजरात के दंगों के बाद कांग्रेसने दस साल सत्ता में वापसी की थी. उसने गुजरात दंगों के तफ्तीश के नाम पर लिपापोती की है. नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाले रघुरामन गुजरात के टाटा समूह के, नानो प्रोजेक्ट के पेड सलाहकार रहते हुए. उन्हें एस आय टी का प्रमुख बनाने की वजह क्या है ? आज वह सायप्रस में एंबेसेडर है. नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह, उन्हें बेस्ट मुख्यमंत्री का राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. और हमेशा ही अल्पसंख्यक समुदायों के तरफसे खड़े रहने की जगह तथाकथित बहुसंख्यक आबादी के नाराज होने के डर से, अल्पसंख्यक समुदाय को जल्लादो के हवाले कर दिया गया.
और जिस कारण 2014 में बीजेपी सत्ता में आने के बाद, नब्बे साल पहले के जर्मनी के तर्ज पर मॉब लिंचिग में शेकडो अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को जान से मारने की कार्यवाही हुईं हैं. तब एक भी उदाहरण नहीं हैं. जिसमें कोई नफरत छोडो – भारत जोडो वाले दौड़कर गया होगा. एक तरह से अल्पसंख्यक समुदायों को बेसहारा छोड़ दिया गया है. उत्तर प्रदेश के अंदर जिस तरह से पुलिस मामुली सी बातों पर बुलडोजर चलाने से लेकर उठा कर ले जाते हैं. तो उन्हें रोकने के लिए कौन जा रहा है ? मेरी समझ से तो संसदीय राजनीति के चक्कर में बहुसंख्यक आबादी को नाराज करने के डर से अल्पसंख्यक समुदायों को बेसहारा छोड़ दिया है. एक तरह से संघ के सौ साल के धार्मिक ध्रुवीकरण के कारण, आज सभी संसदीय क्षेत्र के फिर वह कम्युनिस्ट पार्टी के हो या समाजवादी पार्टी के और कांग्रेस की 140 साल की यात्रा में 1915 से 1948, तक 33 साल का, महात्मा गाँधी जी के समय को छोड़कर, सभी दौर पॉप्युलर पॉलिटिक्स का होने के कारण, उनके विश्वसनीयता पर बहुत बड़ा प्रश्न है. उनकी आपसी लड़ाई में वह और मट्टि पलित कर ले रहे हैं. और हमारे साथियों को आज अचानक नफरत छोडो – भारत जोडो की याद आई है.
24 अक्तूबर 1989 को भागलपुर दंगे के बाद से, मै लगातार 35 साल से अधिक समय से कह रहा हूँ “कि भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु आनेवाले पचास साल की राजनीति सिर्फ और सिर्फ सांप्रदायिकता के इर्द-गिर्द ही रहेगा. लेकिन किसी को बांध के विरोध में समय नहीं मिल रहा है. और किसी को अन्य तात्कालिक सवालों पर चल रहे आंदोलन लेकिन उन्ही आंदोलन के लोग आराम से हिंदु – मुसलमानो में बट गऐ है. वहीं हाल तथाकथित संघटित मजदुर आंदोलन, तथा हमारे अपने घर – परिवारों में सांप्रदायिकताका जहर फैल चुका है. एक प्रतिकात्मक नफरत छोडो – भारत जोडो से क्या होगा ? 1985-86 के दौरान बाबा आमटे ने पहले कन्याकुमारी से कश्मीर और दुसरी ओझवाल से ओखा संपूर्ण भारत को क्रॉस करने वाली साईकिल यात्रा शेकडो युवाओं को लेकर की थी. और वहीसे “‘सवाल आस्था का है कानून का नही है “जैसे नारे पहले शाहबानो के खिलाफ, मुस्लिम समुदाय के कुछ कट्टरपंथी लोगों ने शुरूआत की थी. और उसी नारे को कट्टरपंथी हिंदुत्ववादीयो ने, हाईजेक करते हुए रथयात्राओ के द्वारा, “मंदिर वहीं बनाएंगे” और “सवाल आस्था का है कानून का नही “जैसे नारे देते हुए भागलपुर, गुजरात के दंगों की राजनीति करते हुए. आजादी के पचहत्तर साल के भीतर हमारे संविधान की ऐसी तैसी करते हुए. सत्ता में तिसरी बार आने वाली घटना समस्त आजादी के आंदोलन से निकले हुए मुल्लो का अपमान है. हिटलर भी 30 जनवरी 1933 के दिन चुनाव के माध्यम से ही सत्ता पर काबिज किया था. और वर्तमान भारत की सरकार चुनाव में खुलकर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने के बाद ही तीसरी बार सत्ता में आई है.













