किशोर कुमार को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आज किशोर दा का जन्मदिन है। मध्यप्रदेश में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। बॉलीवुड में कई सिंगर्स आए और गए लेकिन किशोर कुमार की आवाज का जादू आज भी बरकरार है। साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार भी थे।

  • किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उनका जन्म खंडवा, मध्यप्रदेश में हुआ था।
  • किशोर ने अपने करियर की शुरुआत अपने भाई अशोर कुमार की तरह बॉम्बे टॉकीज से की थी।
  • साल 1946 में आई फिल्म शिकारी में पहली बार किशोर कुमार ने अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके भाई अशोक कुमार लीड रोल में थे।
  • किशोर कुमार हॉलीवुड सिंगर और एक्टर डैनी काय के बड़े प्रशंसक थे। किशोर ने अपने कमरे में उनका पोस्टर भी था।
  • भाई अशोक कुमार चाहते थे कि किशोर कुमार उन्हीं की राह पर एक एक्टर बनें, हालांकि उन्हें अभिनय में दिलचस्पी नहीं थी।
  • किशोर कुमार ने एक दो नहीं बल्कि चार बार शादियां की थीं। रूमा गुहा, मधुबाला, योगिता बाली और लीना चंदावरकर उनकी पत्नियां रह चुकी हैं।
  • मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था।
  • किशोर कुमार ने अपने कैंटीन वाले से 5 रुपए 75 पैसे लिए थे, इसी बात से प्रेरित होकर उन्होंने पांच रुपैया बारह आना गाना बनाया था।
  • किशोर कुमार के घर के बाहर ‘किशोर कुमार से सावधान’ बोर्ड लगा था।
  • सिंगर महिलाओं की आवाज में भी गाना गा लेते थे। एक लड़की भीगी भागी सी में किशोर ने लड़की की आवाज में गाना गाया था।
  • वैसे तो किशोर कुमार के कई किस्से हैं लेकिन मधुबाला संग उनका रिश्ता कुछ खास था। खास इसलिए क्योंकि मधुबाला से जिस वक्त किशोर कुमार को प्यार हुआ वो दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लेकिन प्यार पर किसका जोर चलता है। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने इस्लाम कुबूल कर लिया था। मुस्लिम होने के बाद किशोर कुमार ने अपना नाम करीम अब्दुल रख लिया था।

    किशोर कुमार जब मधुबाला के इश्क में गिरफ्त हुए उस वक्त वो शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी रोमा से उनके रिश्ते तल्ख हो चले थे। इधर प्यार में चोट खाईं मधुबाला को भी किसी ऐसे शख्स का इंतजार था जो उनसे प्यार करे। उनकी परवाह करे। दोनों ने 1960 में शादी कर ली। शादी से पहले भी किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था। 27 साल की मधुबाला के दिल में छेद पाया गया था। वो बीमार रहने लगी थीं।

    किशोर कुमार मधुबाला को इलाज के लिए लंदन ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब देते हुए कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा मधुबाला एक से दो साल ही जी पाएंगी। हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने बेहद एकाकी में गुजारे। किशोर कुमार और मधुबाला की शादी 10 साल चली।

     

Adv from Sponsors