भोपाल, 26 जनवरी: नेशनल स्टूडेंट प्रोटेक्शन राइट्स (NSPR) इंडिया द्वारा आयोजित ‘यूथ फेस्टिवल टैलेंट हंट सीज़न 8’ का भव्य समापन 26 जनवरी को एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। यह फेस्टिवल 16 दिसंबर से 22 जनवरी तक चला, जिसमें 5 हफ्ते और 2 दिनों तक चले व्यापक ऑडिशन के बाद 300 चयनित प्रतिभागियों ने फाइनल मुकाबले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में ऑनलाइन और ऑफलाइन ऑडिशन के माध्यम से कुल 1450 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें से 300 प्रतिभागियों ने ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया। इस दौरान, उन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

फेस्टिवल में डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, ओपन माइक, पोएट्री, फैशन शो, तबला वादन, यूथ पार्लियामेंट, नुक्कड़ नाटक, आर्म रेसलिंग, रॉक बैंड, मेकअप एवं मेंहदी सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं ने इस आयोजन को एक नए स्तर तक पहुंचाया।

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर NSPR इंडिया संस्था ने जन कल्याण योजनाओं और जागरूकता अभियानों का भी आयोजन किया। इस दौरान, दिव्यांग और श्रवण बाधित होनहार छात्र-छात्राओं को भी अपने हुनर को दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस भव्य कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

आर. के. सिंह (संभागीय संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग)
नेहा बग्गा (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)
एम. एजाज़ खान
निदा अल्वी (सोशल एक्टिविस्ट)
रचना शेवानी (सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट)
आमिर अल्वी (कार्यक्रम आयोजक)
एडवोकेट अनंत संजर
सिंगर रोहित राज मॉडल दीपाली श्रीवास्तव सहित NSPR संस्था के अन्य सदस्य, इसके अलावा कई स्कूलों के प्रिंसिपल, छात्र-छात्राएं, उनके परिजन एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस आयोजन में शामिल हुए।

विजेताओं की सूची

मुख्य श्रेणियां

सिंगिंग:

प्रथम स्थान: मुफेस अली (रीजनल स्कूल)

द्वितीय स्थान: मुदित अग्रवाल (संस्कार वैली स्कूल)

डांस:

प्रथम स्थान: प्राजना अग्रवाल (भोपाल गर्ल्स स्कूल)

द्वितीय स्थान: अदवीता स्वाइन (कार्मल कॉन्वेंट स्कूल)

पियानो:

प्रथम स्थान: लोकाशं अग्रवाल (ओरिएंटल स्कूल)

द्वितीय स्थान: रिमी राय (डीपीएस स्कूल)

तबला वादन:

प्रथम स्थान: व्युत्पल एवं वरुण (कैंपियन स्कूल, भौरी)

द्वितीय स्थान: काव्यांशी सोनी (सेंट जोसफ गर्ल्स स्कूल)

यूथ पार्लियामेंट:

प्रथम स्थान: नियती राठौर (सेंट जोसफ गर्ल्स स्कूल)

द्वितीय स्थान: अक्सा मिर्ज़ा

ड्राइंग:

प्रथम स्थान: कनिका नेमा

द्वितीय स्थान: लहर साहू

तृतीय स्थान: निष्ठा चतुर्वेदी

पोएट्री:

प्रथम स्थान: इलाफ आज़म

द्वितीय स्थान: तनवी शर्मा

मेकअप:

प्रथम स्थान: लोयजा खान (फेलिक्स स्कूल)

द्वितीय स्थान: शबीना खान

मेंहदी:

प्रथम स्थान: मदीहा खान

द्वितीय स्थान: अलफिया

मॉडलिंग (बॉयज़):

प्रथम स्थान: गयाज़ अली

द्वितीय स्थान: रिज़वान खान

मॉडलिंग (गर्ल्स):

प्रथम स्थान: ज़ारा खान

द्वितीय स्थान: ज़ोया (रेड रोज़ स्कूल)

तृतीय स्थान: महम (क्रिसेंट स्कूल)

किड्स फैशन शो:

प्रथम स्थान: अमीन अल्वी (केंद्रीय विद्यालय)

द्वितीय स्थान: तनवी सागर (पब्लिक स्कूल)

तृतीय स्थान: नक्श राज (वेदांता स्कूल)

नुक्कड़ नाटक:

विजेता ग्रुप: अभिराम ग्रुप

ओपन माइक:

प्रथम स्थान: श्रृष्टि गजानन (आईपीएस स्कूल)

द्वितीय स्थान: अनुज (जवाहरलाल नेहरू स्कूल)

आर्म रेसलिंग:

शामिर खान (प्रथम) एवं आज़म खान (द्वितीय)

अफ़ज़ल खान (प्रथम) एवं शादमान खान (द्वितीय)

साद खान (प्रथम) एवं अनस (द्वितीय)

साद (प्रथम) एवं आयुष (द्वितीय)

सलमान खान (प्रथम) एवं आमिर (द्वितीय)

दिव्यांग एवं श्रवण बाधित विशेष श्रेणी

आर्म रेसलिंग:

प्रथम स्थान: शोहेब अंसारी, चंद्रप्रकाश साहू, सूरज साहू, साहिल चौहान

द्वितीय स्थान: निखिल अहिरवार, जुबैर, सचिन अहिरवार, लक्की शर्मा

मेंहदी:

प्रथम स्थान: हर्षिता

द्वितीय स्थान: आफताब

पेंटिंग:

प्रथम स्थान: अंश सक्सेना

द्वितीय स्थान: कार्तिक प्रजापति

फैशन शो:

प्रथम स्थान: नैतिक ओसवाल

द्वितीय स्थान: आफिया

स्पेशल परफॉर्मेंस

फेस्टिवल के दौरान विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिनमें शामिल थे:

सिंगर रोहित राज की शानदार लाईव परफॉर्मेंस
मिस्टर एंड मिस लेक फैशन शो (इमरान इवेंट एंटरटेनमेंट)


एस डांस ग्रुप की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ डी रॉक दा मैजिक रॉक बैंड दानिश खान, डांस कोरियोग्राफी सलमान, इवेंट मैनेजमेंट भोजपाल प्रोडक्शन द्वारा इस कार्यक्रम ने न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारा, बल्कि सामाजिक कल्याण एवं जागरूकता को भी बढ़ावा दिया। कार्यक्रम के आयोजक आमिर अल्वी एवं NSPR इंडिया संस्था ने यह सुनिश्चित किया कि हर प्रतिभागी को अपनी कला को प्रस्तुत करने का बेहतरीन अवसर मिले, जिससे उनका आत्मविश्वास और हुनर दोनों बढ़े।

Adv from Sponsors