
हमेशा कंट्रोवर्सी में रहने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस के 12वें सीज़न की शुरूआत हो चुकी हैं और पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी घर में हो चुकी है. प्रीमियर नाईट पर सलमान खान ने सीज़न 12 के घर में जाने वाले सभी कंटेस्टेंट्स से दर्शकों को रूबरू करवाया और खूब मजाक मस्ती हुई. सलमान ने कंटेस्टेंस्ट्स को खूब परखा भी.
बिग बॉस के घर में सबसे पहले एंट्री हुई एक्टर करणवीर बोहरा की. सलमान ने करणवीर के बारे में बताया कि वे बहुत अच्छे कथक डांसर हैं. इस मौके पर करणवीर ने कथक करके भी दिखाया. खास बात यह थी कि इस बार प्रीमियर नाईट पर एक एक्सपर्ट पैनल भी बैठाया गया. जिसमें एबीपी के पत्रकार दिबांग के साथ आजतक की शवेता सिंह थी और वहीं दूसरी ओर बिग बॉस के पिछले दो सीज़न के विजेता मनवीर गुर्जर और शिलपा शिंदे भी शामिल थे. बता दें कि इस एक्सपर्ट पैनल की नज़र में जो कंटेस्टेंट कमज़ोर साबित हो रहा था उनका मुंह काला किया जा रहा था. करणवीर का भी मुंह काला किया गया. एसा हर उस कंटेस्टेंट के साथ किया गया जो एक्सपर्ट पैनल की नज़रों में कमज़ोर पाया गया. वहीं 65 साल के भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी 28 साल की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली और कहा कि वो पहली बार बिग बॉस में अपने इस रिलेशन को उजागर कर रहे हैं. इस हिसाब से इनकी जोड़ी को इस सीज़न की सबसे कंट्रोवर्शियल जोड़ी में से एक माना जा रहा हैं. कुल मिलाकर बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है और अब आगे ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन किस पर भारी पड़ता हैं.












