नई दिल्ली, (चौथी दुनिया व्यूरो) : इन दिनों नीतीश के कथित भाजपा प्रेम से कांग्रेस आहत है. नोटबंदी पर नीतीश के समर्थन से कांग्रेस की बची-खुची उम्मीद भी जवाब दे गई. नोटबंदी का विरोध करने वालों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है. कांग्रेस मानती है कि नीतीश 2019 के चुनाव को देखते हुए नोटबंदी का समर्थन कर रहे हैं. वे अपनी अलग छवि बनाना चाहते हैं. इसलिए कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि अगले लोकसभा चुनाव में एंटी मोदी अलायंस के पीएम कैंडिडेट राहुल होंगे.rahul-gandhi

वहीं, कुछ राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि नोटबंदी पर नीतीश के बदले तेवर की वजह से कांग्रेस ऐसी बात कर रही है. हालांकि, कांग्रेस के किसी नेता ने आधिकारिक तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा है.  कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि एक ही अलायंस से दो नेता   पीएम कैंडिडेट नहीं हो सकते हैं. उनका कहना था कि नोटबंदी विरोधी आंदोलन का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं. वहीं, हमारे भरोसेमंद नेताओं में से एक इसे कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे कांग्रेस पार्टी के लोग आहत हैं. सूत्रों से जानकारी मिली है कि लालू ने नोटबंदी पर नीतीश के स्टैंड को लेकर सोनिया से फोन पर शिकायत की थी. हाल में भाजपा के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर को लेकर भी लालू खफा चल रहे थे. उन्होंने इस संदर्भ में सोनिया को भी आगाह किया. 

Read Also : Nitish Kumar को अपनी राजनीतिक हत्या का डर सता रहा है

 ममता के अनुरोध को ठुकराया

 ममता बनर्जी ने नोटबंदी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के लिए नीतीश को भी आमंत्रित किया था, लेकिन नीतीश ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति ने मोदी के फैसले पर मुहर लगा दी है, तो फिर हमारे विरोध से क्या होगा? नीतीश ने यह बात पटना में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की एक बैठक में कही थी. लालू ने ही नीतीश को इस बैठक में बुलाया था. लालू अपने विधायकों को ये बताना चाहते थे कि नोटबंदी पर नीतीश के समर्थन के बावजूद वे उनके साथ ही हैं.

 नोटबंदी पर लालू ने बदला टोन

 नोटबंदी पर कड़ा रुख अपनाने वाले लालू ने मंगलवार को अचानक अपना स्टैंड बदल लिया. उन्होंने कहा कि उनका विरोध केवल इसे लागू करने में हुई अव्यवस्था और जनता की परेशानियों को लेकर है. अब लालूू भी नोटबंदी पर नीतीश के साथ खड़े दिख रहे हैं. अभी तक विपक्षी दलों में नीतीश ही एकमात्र ऐसे नेता थे, जिन्होंने खुलकर नोटबंदी का साथ दिया था और मोदी की तारीफ की थी. इसके पूर्व लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश पर काफी तल्ख बयान दिया था. इसके बाद नीतीश ने मंगलवार को लालू से उनके घर पर मुलाकात की थी. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भारत बंद की असफलता के बाद लालू ने यह पैंतरेबाजी दिखाई है.

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here