उप चुनाव की दहलीज पर जीत की मशक्कत में जुटी कांग्रेस इन दिनों भगवान की शरण में दिखाई दे रही है।
शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नलखेड़ा में माताजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य, खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।
इधर मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दतिया के पीताम्बरा पीठ में पीताम्बरा माई के सपत्निक दर्शन किये। उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थापित देवी-देवताओं के श्रद्धापूर्वक दर्शन किये। इस अवसर पर दतिया महाराज व सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

 


 

 

उप चुनाव के दंगल में देवास जिले की हाट पिपलिया विधानसभा सीट से खम ठोकने के लिए कांग्रेस खेमे से रण में उतारे गए कुंवर राजवीर सिंह बघेल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने शनिवार को ग्राम के प्राचीन नृसिंह मंदिर पर जाकर पूजा अर्चना की और भगवान से विजय आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में निकल कर बघेल ने जनता से मुलाकात की और खामोश वोट अपील भी उन तक पहुंचाई। इस दौरान चर्चा में उन्होंने दिल्ली से लेकर भोपाल के सभी पार्टी नेताओं का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का संकल्प लेते हुए इस चुनाव को जनसेवा का एक सुगम मार्ग बताया।

भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

 

Adv from Sponsors