भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बलात्कारी का संरक्षण कर रहे हैं

272

भोपाल के बैरागढ़ में एक नाबालिग बच्ची के दुष्कर्म मामले में बच्ची के परिजनों ने हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का सीधा आरोप लगाया है, विधायक का वरदहस्त होने की वजह से बलात्कारियों के हौंसले बुलंद हैं यहां तक कि वे लड़की के परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है कि “भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बलात्कारी का संरक्षण कर रहे हैं। मोदी जी, नड्डा जी, अमित शाह जी क्या आप इस प्रकरण की निष्पक्ष जॉंच करवा कर दोषी को सज़ा करवायेंगे? रामेश्वर शर्मा विधायक से स्पष्टीकरण मॉंगेगें? मैं इस परिवार को न्याय दिलाने में पूरा सहयोग करूँगा।”

Adv from Sponsors