बीबी एंटरटेनमेंट की तरफ से 25 जुलाई की रात एक ऑनलाइन इंटरनेशनल मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मुशायरे मई अदाकार और मशहूर पहलवान के बेटे विन्दु दारा सिंह मुख्या अतिथि के तौर पर शामिल हुए। आदरणीय मेहमान के तौर पर वसीम फरहत संपादक उर्दू मैगज़ीन,संतोष भारतीय संपादक और संसद,शफीक उल हसन वरिष्ठ पत्रकार वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर,फौज़िया अर्शी निर्माता/निर्देशक/लेखिका/गायिका ,यासूब अब्बास जनरल सैक्रेट्री शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ,डॉ जूही बेगम इलाहबाद डिग्री कॉलेज ने मुशायरे की शान बढ़ाई। मुशायरे के आरम्भ मे अल्लामा मोहम्मद सलमान ने सभी मेहमानो का आभार व्यक्त करते हुए मुशायरे के बारे मे जानकरी दी। उन्होंने मुशायरे के गिरते मयार पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शायरों को आला कलाम कहने और मुशायरों की एक बार फिर से शान बहाल करने की अपील की और उसके बाद आफ़ताबे नेजामत के लिए आमंत्रित किया। नजीब साहब ने अपने बेहतरीन अंदाज़ मे मुशायरे का संचालन किया।
मुशायरे के चीफ़ गेस्ट रहे संपादक संतोष भारतीय औऱ संपादक शफ़ीक़ उल हसन
मुशायरे मे शिरकत करने वाले शायरों मे अहमदाबाद से रज़िया मिर्ज़ा साहिबा,जलगांव से तानिया कुलकर्णी,अमन इलाहाबादी,राज आर्यन ,एडवोकेट जोरैज हैदर ,कोलकाता से इमरान रजा कादरी,मुरादाबाद से फरीद अहमद कादरी,धनबाद से शाहब अख्तर,सहारनपुर से कवि शिवेश ध्यानी,सऊदी अरब से साजिद असगर,वसीम मोईवियावी,देहली से बेदिल करारवी,फानी जोधपुरी,इराक से मौलाना ज़ाहिर अब्बास,मुंबई से कसीम हैदर कसीम,इलाहबाद से तौकीर ज़ैदी,अम्बाला से डॉ नफ़्स अम्बालवी,मुंबई से मोहतरमा मुमताज़ नाज़ा,फैसलाबाद पाकिस्तान से जावेद इक़बाल,कनाडा से मोहतरमा नसीम सय्यद ने शिरकत की। मुशायरे की सदारत मशहूर शायर और आलोचक जनाब मलिकज़ादा जावेद साहब ने की।
मुशायरे की समापित पर अल्लामा मोहम्मद सलमान साहब ने बीबी एंटरटेनमेंट की ओर से मलिकज़ादा जावेद साहब को मालिकुसदरत,नजीब इलाहाबादी को शहंशाहे नेजमात,तौकीर ज़ैदी को शहंशाहे सुखन से नवाज़ा। नफ़्स अम्बालवी,मुमताज़ नाज़ा ओर नसीम सय्यद को लिविंग लेजेंड अवार्ड की घोषणा की। बाकी शिरकत करने वाले शायरों को सर्टिफिकेट ऑफ़ पार्टिसिपेशन देने की बात कही।
अत:मे मुशायरे के सदर मलिकज़ादा जावेद ने ख़ुतबाए सदारत से मुशायरे का समापन किया।













