प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आज टोक्यो ओलंपिक में शामिल हो चुके भारतीय एथलीटों से नई दिल्ली में मुलाकात की। कुछ दिन पहले संपन्न हुए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिला़ड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस ओलंपिक में भारत ने कुल सात मेडल जीते जिसमें नीरज चोपड़ा का स्वर्ण पदक भी शामिल है।  यह भारत की तरफ से ओलंपिक में किया गया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले साल 2012 में लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को उनका पंसदीदा चूरमा खिलाया। जबकि टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की बैडमिंटन स्पर्धा में पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को आइस्क्रीम पार्टी दी। भारत को ओलंपिक इतिहास में पीवी सिंधु बैडमिंटन में दो पदक जीतने वाले देश की इकलौती खिलाड़ी हैं।

 

तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हुआ था खिलाड़ियों का सम्मान

कल 15 अगस्त के मौके पर भी लाल किले पर झंडा फहराने के बाद नरेंद्र मोदी ने टोक्यो 2020 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लेकर कहा था- एथलीट्स पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने केवल दिल ही नहीं जीता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है। PM खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच भी गए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

टोक्यो में गया था सबसे बड़ा दल

टोक्यो ओलिंपिक में इस बार भारत का ओर से 228 सदस्यों का दल भेजा गया था। इसमें 119 खिलाड़ियों सहित 67 पुरुष और 52 महिला प्रतिभागी शामिल थे। ओलिंपिक में भेजा गया ये भारत का अभी तक का सबसे बड़ा दल भी था।

भारत की झोली में आए 7 पदक

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भारत इस बार एक गोल्ड सहित कुल 7 पदक जीतने में सफल रहा। भारत ने एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नाम किए। देश को एकमात्र गोल्ड एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने जिताया।

Adv from Sponsors