नई दिल्ली, (विनीत सिंह) : छावला थाने के रोशनपुरा इलाके में एक मर्डर हो गया है. मरने वाले युवक का नाम दिनेश है और उसकी उम्र 23 साल है. यह घटना उस वक़्त हुई जब दिनेश अपने दोस्त के साथ क्रिकेट खेलकर घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने दिनेश पर गोलियां चला दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
यह घटना दिनेश के घर से महज कुछ ही दूर पर हुई है. यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इस विडियो में आप साफ़ साफ़ देख सकते हैं की जब मृतक दिनेश अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था तभी बाइक सवार दो युवक दिनेश की गाडी को ओवर टेक कर के रोकते हैं और दिनेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं.
घटना का विडियो देखें
Video Source : Youtube
विडियो में आप देखेंगे कि दिनेश अपने दोस्त की स्कूटी पर बैठा हुआ था, हमलावर दो युवक थे जिन्होंने दिनेश की स्कूटी रोकी और पीछे बैठे दिनेश के सर में गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी बाद में दिनेश का दोस्त स्कूटी ले कर भाग जाता है और हमलावर उसका पीछा करते हैं.












