ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन [AICWA ] कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉक डाउन के समय से ही मांग कर रही थी हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री के कामगारों, मज़दूरों, कलाकारों के साथ ही महाराष्ट्र के गांव ,शहर के ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट्स के लिए ‘सिने वर्कर्स वेलफेयर फण्ड’ सरकार की ओर से बनाया जाए और शूटिंग पूरी तरह शुरू होने तक फ़िल्म कामगारों, ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट्स ,मज़दूरों को पांच हजार रुपया महीना दिया जाए ।
हमारी इस मांग को महाराष्ट्र विधान सभा के अध्यक्ष मान.श्री नाना पटोले जी ने मानते हुए महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री मान.श्री उद्धव ठाकरे जी को पत्र लिख कर कहा है कि सरकार जल्द से जल्द ये वेलफेयर फण्ड बना कर मज़दूरों, कलाकारों, कामगारों और ऑर्केस्ट्रा आर्टिस्ट्स की मदद करें ।
All Indian Cine Workers Association
AICWA


Adv from Sponsors













