hemaa-malini

वीडियो देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 
नई दिल्ली (विनीत सिंह) :
जहा देश के प्रधानमंत्री खुद को प्रधान सेवक बताते है वही दूसरी तरफ उन्ही की सांसद अपने नखरों को लेकर देश की नज़रों में आ गई हैं. जी हाँ ये बिलकुल सच है. हम बात कर रहे हैं मथुरा से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी की. जिनका एक विडियो बहुत तेज़ी से सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है.

video source : facebook

वीडियो में हेमा मालिनी छोटी कार को देखकर नाराज दिखाई पड़ रही हैं वो कहती है कि छोटी कार क्यो लाई गई। उनकी नाराजगी को देखते हुए उनके लिए फौरन एक बड़ी कार का इंतजाम किया गया। जब वो उसमे बैठने को तैयार हुई।

एसयूवी पर बैठने के बाद भी हेमा के नखरे कम नही हुए, हेमा को यह कहते सुना गया की उन्हें रैली में पहुचने पर सीधे स्टेज पर ले जाए और अगर थोड़ी सी भी देर हुई तो मैं स्टेज छोड़ कर चली जाउंगी। चौथी दुनिया वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे आपतक पहुंचाया जा रहा है।

Adv from Sponsors