baba ram rahim

नई दिल्ली। राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद डेरा सच्चा सौदा का अगला प्रमुख कौन होगा इसकी सुगबुहाट तेज हो चुकी है। अरबो के सम्राज्य को संभालने के लिए तीन लोगों के नाम रेस में है। आइए डालते हैं उन पर नजर, किसका दावा कितना मजबूत

जसमीत सिंह इंसां: राम रहीम भले के बेटे का नाम इस रेस में है। 2007 में बाबा ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। लेकिन डेरे के नियम जसमीत के डेरा प्रमुख बनने की राह में रोड़ा बन गया। नियम के मुताबिक परिवार का व्यक्ति उत्तराधिकारी नहीं बन सकता।

ब्रह्मचारी विपसना: गुरमीत राम रहीम के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखने वाली ब्रह्मचारी विपसना का दावा मजबूत माना जा रहा है। फिलहाल वो डेरे की चेयरपर्सन है और डेरे की सामाजिक गतिविधियों का नजर रखती हैं। वो गुरमीत के करीबी भी हैं और परिवार की सदस्य भी नहीं है। इसलिए उत्तराधिकारी के तौर पर उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।

हनीप्रीत इंसां: गुरमीत की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत कौर इंसां इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रहूी हैं। शुक्रवार को जब अदालत ने गुरमीत को जेल भेजा गया तो हेलिकॉप्टर में हनीप्रीत भी साथ में थी। परिवार के सदस्य के डेरा प्रमुख न बनने का नियम भी हनीप्रीत के उत्तराधिकार की दौड़ में आड़े नहीं आती। प्रियंका तनेजा से हनीप्रीत बनीं युवती ने ॉडेरा प्रमुख के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। प्रियंका तनेजा की शादी डेरा के ही अनुयायी रहे विश्वास गुप्ता से हुई थी, लेकिन अब दोनों अलग हैं। साल 2011 में विश्वास गुप्ता ने कोर्ट में गुरमीत और हनीप्रीत में अवैध संबंधों का आरोप लगाया था।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here