swani-agnivesh-got-beaten-by-bjp-youth-wing

झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला मंगलवार की सुबह का है। पहाड़िया महा सम्मेलन में भाग लेने आए स्वामी अग्निवेश के साथ पाकुड़ में विद्यार्थी परिषद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। कार्यकर्ता स्वामी के पाकुड़ दौरे का विरोध कर रहे थे। इस दौरान काला झंडा दिखाने के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में स्वामी के कपड़े फट गए। स्वामी ने गोमांस पर बयान दिया था कि गोमांस खाना चाहिए। इससे आक्रोशित हो भाजयुमो व अभाविप ने हमला किया।

पहाड़िया समुदाय के लोग राज करते थे। जमीन की खरीद बिक्री को लेकर उनके द्वारा पेशा कानून लागू किया गया था। पहाड़िया हिल एसेंबली महासभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंगलवार को स्वामी अग्निवेश पाकुड़ पहुंचे थे। स्वामी अग्निवेश ने पाकुड़ में होटल मुस्कान में सबसे पहले प्रेस वार्ता की। वहीं पूर्व में स्वामी अग्निवेश ने गोमांस को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होने कहा था कि गोमांस खाना चाहिए।

इसी बयान से भारतीय जनता युवा मोर्चा व एबीवीपी के कार्यकर्ता नाराज थे। जैसे ही वो सम्मेलन में जाने के लिए निकले वैसे ही उनपर हमला कर दिया गया। मारने के साथ कपड़ा भी फाड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी प्रकार इन्हे बचाकर होटल ले गई जहां इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं इनका इलाज होटल में ही किया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने 20 हमलावरों को हिरासत में लिया है।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here