मुंबई पुलिस कांस्टेबल को महिला पड़ोसी के सामने निवस्त्र होकर डांस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।घटना मुंबई के नेहरू नगर का है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल और महिला 11 साल से एक सोसायटी में रह रहे थे। किसी बात को लेकर पुलिस कांस्टेबल हरीशचंद्र लहाने की उनकी पडोसी महिला से बहस हुई तो वह उनके सामन ही निवस्त्र हो गए। जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ नेहरू नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और वह गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि, वो अपने बालकनी में अपने किसी रिश्तेदार के साथ बातचीत कर रही थी। तभीकांस्टेबल हरीशचंद्र लहाने अपनी बालकनी में आए और उनसे बहस करने लगे। बहस को बीच ही वह निवस्त्र होकर महिला को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगे इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। कांस्टेबल की इस हरकत से हैरान महिला अपने कमरे में गई और परिवार के सदस्यों से इस पूरे घटनाक्रम बताया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

नेहरू नगर थाने के सीनियर पुलिस अधिकार विलाश शिंदे के मुताबिक ‘कांस्टेबल हरीशचंद्र लहाने बीते 11 साल से सोसायटी में रह रहे हैं। 10 मई को जब वह अपनी बालकनी में गए तो वहां एक महिला से उनकी बहस हो गई। जिसके बाद उन्होंने गाली गलौज करते हुए महिला के सामने ही निवस्त्र हो गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। उनके खिलाफ एक अंतर-विभागीय जांच की जा रही है।’

पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल हरीशचंद्र लहाने का अपनी पत्नी से तलाक़ हो गया हैं और वो शराब का आदि हैं। पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ धारा 354(ए) (अश्लील टिप्पणी करना, यौन उत्पीड़न के अपराध का दोषी) 509 (महिला के शील और सम्मान को चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Adv from Sponsors