shashi tharoor office attack

भारतीय जनता पार्टी की युवा विंग भारतीय युवा मोर्चा ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हमला कर दिया। दफ्तर को निशाना बनाते हुए उन्होंने जमकर उत्पात मचाया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर के हाल में दिए गए ‘हिंदू पाकिस्तान’ के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के प्रवेश पर काला तेल फेंका और काले झंडे लगा दिए। इसके साथ ही पहले लगे हुए बोर्ड को उखाड़कर, उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया। इस बोर्ड पर ‘थरूर का पाकिस्तान दफ्तर’ लिखा हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

जब शशि थरूर के दफ्तर पर हमला किया गया, तब ना तो थरूर और ना ही कोई और वहां मौजूद था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस ने इस हमले की निंदा की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘क्या यह वहीं हिन्दुत्व है, जिसमें मैं जानता हूं।’

राज्य के विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, ‘यह कायरों का हमला है। इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आया है।’ कांग्रेस ने थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान से दूरी बनी ली। लेकिन पार्टी की केरल यूनिट थरूर के बयान का समर्थन कर रही है। बता दें, थरूर ने हाल में कहा था, ‘अगर भाजपा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत जाती है तो भारत एक ‘हिंदू पाकिस्तान’ बना जाएगा।’ थरूर के इस बयान पर काफी बवाल मचा था।

Adv from Sponsors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here