सायरा बानो और दिलिप कुमार बॉलीवुड की एवरग्रीन जोड़ियों मे से एक है,यह उनकी 54 शादी की सालगिरह है।

11 अक्टूबर को होती है उनकी शादी की सालगिरह लेकिन इस साल वो अपनी शादी की सालगिरह नहीं मना रहे है इसके पीछे की वजह सायरा बानो ने सोशल मीडिया के ज़रिये से दी उन्होंने दिलिप कुमार के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा की “दिलिप साहब ने इस दिन मुझसे शादी की और मेरे सपने को साकार किया,लेकिन इस साल हम जश्न नहीं मना रहे क्योंकी आप सभी जानते है हमने अपने दोनों भाइयों एहसान भाई और असलम भाई को खो दिया है”।

दरअसल कोरोना महामारी के चलते इस साल दिलिप कुमार ने अपने दोनों भाइयों एहसान और असलम खान को खो दिया। दिलिप कुमार ने सबसे पहले अपने भाई असलम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद खो दिया इसके 13 दिन बाद ही उनके दूसरे भाई एहसान की भी कोरोना की वजह से मृत्यु हो गई। यह जानकारी देने के बाद ही सायरा बानो ने एक और ट्वीट किया जिसमे उन्होंने अपने फैंस से अनुरोध किया की वो अपना ख्याल रखे। सायरा बानो द्वारा किये गए यह दोनों ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहे है।

Adv from Sponsors