मुंबई: सड़क पर बने गड्ढों पर गीत बना कर बीएमसी को आईना दिखाने वाली आरजे मलिष्का ने एक बार फिर से नया गीत बनाया है। इस गाने का विडियो उन्होंने इसे शेयर भी किया है। इस विडियो में वे लाल साड़ी में बिलकुल दुल्हन की तरह सज धज कर नजर आ रहीं हैं और सड़क के गड्ढे को अपना चांद बता रही हैं और उसकी पूजा करती हुई नजर आ रही है। पिछली बार आरजे मलिष्का ने ‘सोनू तुला बीएमसीवर भरोसा नाय का ?’ गाने से बीएमसी की फजीहत की थी।

क्या है विडियो में?
इस बार मलिष्का ने जो विडियो बनाया है वह शुरु होता है अंतरिक्ष से। विडियो शुरू होता है एक आवाज से, ‘चंद्रयान के जरिये भारत चाँद पर पहुंच गया और चाँद भी हमारे पास पहुंच गया है। ‘ इसके बाद मलिष्का नजर आतीं हैं। वे मुंबई के कई इलाकों  में घूम-घूम कर सड़क पर बने हुए गड्ढों के आसपास नाचती हुई नजर आ रही हैं। आप भी देखें विडियो

इस विडियो को मलिष्का ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया और देखते ही देखते यह विडियो वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इसे लाखो लाइक्स मिल गये और कमेंट्स की बाढ़ आ गयी।

आपको बता दें कि बीएमसी हर साल सड़कों पर लाखों करोड़ों रूपये खर्च करती हैं इसके बावजूद सड़क पर गड्ढे बन जाते हैं, और इन्हीं गड्ढों में गिर कर कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

Adv from Sponsors