इन दिनों  मुंबई पुलिस के हाथ-पैर फुले हुए हैं। पुलिस को उस शख्स की तलाश है, जो गुजरात के गाँधीनगर में एक के बाद एक तीन हत्याओं को अंजाम देकर मुंबई पहुंचा है। मुंबई पुलिस को शक है कि वही क़ातिल मुंबई आ गया है और शहर में उसने अब तक दो महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। इस शक की वजह है मुंबई में भी दो महिलाओं के क़त्ल ठीक उसी तरह किया गया है, जैसा की गुजरात में गांधीनगर जिले में 3 लोगों की हत्या हुई थी। शक है की उस सनकी क़ातिल ने ही एक लोकल ट्रेन में दो महिलाओं को बेरहमी से मार डाला।

उस सनकी कि तस्वीर सीसीटीवी में क़ैद हो गया है लेकिन चेहरा साफ़ नहीं है। ठीक उसी तरह जैसा की गाँधी नगर के क़ातिल ने अपनी पहचान छुपा रखी थी। उसकी कई तस्वीरें वारदात वाली जगह के आस पास तो दिखा लेकिन हर तस्वीर में उसने अपना चेहरा छुपा रखा था। करीब 4 महीने पहले गांधीनगर में भी एक के बाद एक तीन हत्याएं हुईं थीं। उस क़ातिल का कोई सुराग नहीं लग पाया था। अब मुंबई में दो क़त्ल की बात सुनकर गुजरात पुलिस उस क़ातिल की तलाश में मुंबई आई है।

सूत्रों की मानें तो, पिछले साल हत्याएं गांधीनगर जिले में दंताली, कोबा और शेरथा गांवों में किया गया था। उन तीन हत्याओं को लेकर पुलिस को शक है कि हत्यारा कोई रानी नामक किन्नर है।

गांधीनगर में हुई हत्याओं के आरोपी को पकड़ने के लिए गांधीनगर पुलिस ने संदिग्ध के स्केच बनवाए थे। पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने में मदद करने वालों के लिए इनाम की भी घोषणा की थी। फिर भी कोई सुराग हाँथ नहीं लग पाया था। लेकिन अब महीनों बाद उसी संदिग्ध क़ातिल का चेहरा मुंबई में हुए दो हत्या वाली वारदात स्थल के पास दिख जाने के बाद, अब दोनों राज्यों की पुलिस एक बार फिर से अपनी तफ्तीश तेज़ कर दी है।

Adv from Sponsors