मुंबई पुलिस ने भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार और मालेगांव बम धमाके की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले एक डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई की पार्क साइट पुलिस ने डॉक्टर का नाम सुनील कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने धारा 295A तहत मामला दर्जकर डॉक्टर सुनील को गिरफ्तार किया है।

आरोपी डॉक्टर सुनील कुमार निषाद फेसबुक पर आरोप है की उन्होंने एक समुदाय विशेष, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य लोगों पर आपत्तिजनक पोस्ट किए थे। निषाद के खिलाफ समाजसेवक रविंद्र तिवारी ने विक्रोली पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। तिवारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने निषाद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया था।

इस बीच निषाद ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अंग्रिम जमानत आवेदन दायर करने के लिए कोर्ट में पहुंचा था। तभी मुंबई पुलिस ने उसे अदालत परिसर से ही धार दबोचा।

Adv from Sponsors